मोहम्मद शमी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Team India में अब नहीं होगा 'कमबैक', मोहम्मद शमी के भविष्य पर पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

IND vs AUS Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है। पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि अब शमी के लिए टीम में वापसी करना आसान नहीं होगा।

संजय सिंह बिष्ट

Aakash Chopra on Mohammed Shami: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खत्म होने के बाद मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। इसके साथ ही टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी20 टीम में भी उन्हें मौका नहीं मिला। लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शमी आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आए थे, तब भी उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया था।

आकाश चोपड़ा का शमी के भविष्य पर बयान

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने शमी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया। अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि “मुझे शमी के लिए अच्छी फीलिंग नहीं आ रही है। अगर उनका नाम अभी टीम में नहीं आया है, तो उनके कमबैक के चांस बेहद कम नजर आते हैं। शमी को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए और वह खेल भी रहे हैं, लेकिन रेस में वे काफी पीछे हैं। हालांकि, हमारे पास बहुत बड़े फास्ट-बॉलिंग पूल की कमी है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि भविष्य में शमी की वापसी असंभव है। अगर वह टीम में वापसी करना चाहते हैं, तो उन्हें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करना होगा।” आकाश ने यह भी जोड़ा कि शमी में क्षमता है और उनके अनुभव को टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह आसान नहीं दिख रहा।

चैंपियंस ट्रॉफी में शमी का प्रदर्शन

शमी का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में काफी प्रभावशाली रहा था। उन्होंने टीम इंडिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और 5 मैचों में कुल 9 विकेट अपने नाम किए। हालांकि फाइनल मैच में वे महंगे साबित हुए थे और 9 ओवर में 74 रन खर्च कर दिए थे।

आईपीएल और इंजरी की मुश्किलें

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईपीएल 2025 में शमी का सीजन बेहद निराशाजनक रहा। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए अपने पुराने फॉर्म में नहीं दिखे। इसके अलावा, उन्हें इंजरी की समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। माना जा रहा था कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शमी कुछ मैचों में खेल सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इंग्लैंड दौरे पर भी चयनकर्ताओं ने मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किया।

अब सवाल यह है कि क्या शमी टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे। आकाश चोपड़ा के अनुसार यह आसान नहीं है, लेकिन अगर शमी आईपीएल या घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन को दोगुना करते हैं और फिट रहते हैं, तो टीम में जगह बनाने का अवसर मिल सकता है। अभी उनके लिए यह चुनौती बड़ी है, लेकिन उनका अनुभव और क्षमता उन्हें भविष्य में मौका दिला सकती है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन