स्मृति मंधाना सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND-W vs ZIM-W: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना के सामने बड़ी परीक्षा, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से होगा आगाज

India vs Zimbabwe Womens Series: स्मृति मंधाना अब भारतीय महिला टीम के नया परमानेंट कप्तान बन गई है। अब उनकी पहली परीक्षा जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले टी-20 और वनडे सीरीज के साथ होने जा रही है।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया है।

  • मंधाना इससे पहले अंतरिम कप्तान के तौर पर 18 T20I और 4 ODI मैचों में भारत का नेतृत्व कर चुकी हैं।

  • मंधाना T20I फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।

Indian Women's Cricket Team Captain: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पद से हटने के बाद, स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया परमानेंट कप्तान बनाया गया है। मंधाना अपने इस नए सफर की शुरुआत कल यानी शुक्रवार से रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T-20I सीरीज से करेंगी।

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को अपनी कप्तानी में दो बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब जिताने वाली मंधाना के हाथों में अब भारतीय टीम को आगे ले जाने की पूरी जिम्मेदारी होगी।

टीम में नए चेहरें को मिला मौका

इसके बाद टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। इस दौरे के लिए T20I टीम में निक्की प्रसाद और जिंतिमानि कलिता के रूप में नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि वनडे टीम में नंदनी शर्मा की वापसी हुई है।

हरमनप्रीत कौर, जिन्होंने 2016 से T20I और 2022 से सभी फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की, अब एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में सेवाएं देती रहेंगी। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2025 में घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वनडे विश्व कप जीता था।

कप्तानी का अनुभव नया नहीं

हरमनप्रीत कौर का आखिरी टूर्नामेंट एशियन गेम्स 2026 था, जहां भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखा। हालांकि, मंधाना के लिए कप्तानी का यह अनुभव बिल्कुल नया नहीं है।

महाराष्ट्र के सांगली की रहने वाली 30 वर्षीय मंधाना इससे पहले हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में 18 T20I (11 जीत, 6 हार) और 4 ODI (सभी में जीत) मैचों में अंतरिम कप्तान की भूमिका निभा चुकी हैं। बतौर कप्तान उनका पहला मैच 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ था।

स्मृति मंधाना का शानदार प्रदर्शन

वर्तमान में स्मृति मंधाना का प्रदर्शन बेहद लाजवाब है। वह महिला क्रिकेट के T20I फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। हाल ही में संपन्न एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में उन्होंने 45 गेंदों पर 79 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। मंधाना ने अब तक 179 T20I मैचों में 4,867 रन बनाए हैं।

इस साल उनका बल्ला जमकर बोला है, जहां उन्होंने 22 T20I मैचों में 148.25 के स्ट्राइक रेट से 765 रन (1 शतक, 5 अर्धशतक) ठोके हैं। कुल मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 308 मैचों में 11,066 रन दर्ज हैं। उनके नाम कुल 18 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं, जो दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ संयुक्त रूप से महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैं।

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप