भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

India vs West Indies: दिल्ली टेस्ट रहा ऐतिहासिक, 23 सालों के सूखे के बीच बने ये 6 बड़े रिकॉर्ड्स

IND vs WI 2nd Test Match: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की।

संजय सिंह बिष्ट

Delhi Test Big Records: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और पहली पारी से ही मैच पर अपनी पकड़ बना ली।

अंत में कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने, जिनमें से कुछ ने क्रिकेट इतिहास में नई इबारत लिख दी। खास बात ये रही कि वेस्टइंडीज का 23 सालों से चला आ रहा जीत का सूखा भारतीय सरजमीं पर आगे भी जारी रहेगा।

दिल्ली टेस्ट में बने 7 बड़े रिकॉर्ड

1. शुभमन गिल की कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज जीत

शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही थी, लेकिन इस बार उन्होंने टीम को 2-0 की क्लीन स्वीप दिलाई।

2. वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं टेस्ट सीरीज जीत

भारत ने 2002 से अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका भी यही रिकॉर्ड साझा करता है, जिसने वेस्टइंडीज को लगातार 10 सीरीज में हराया है।

3. वेस्टइंडीज का भारत के खिलाफ 23 सालों से हार का सिलसिला जारी

साल 2002 से वेस्टइंडीज भारत को किसी भी टेस्ट में नहीं हरा पाई है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 27 टेस्ट मुकाबलों में भारत अपराजित रहा है।

4. रोस्टन चेस के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेस अपने पहले 5 टेस्ट मैचों में हारने वाले दूसरे वेस्टइंडीज कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले क्रैग ब्रैथवेट भी अपने पहले 5 टेस्ट कप्तान के रूप में हार चुके हैं।

5. भारतीय सरजमीं पर वेस्टइंडीज की लगातार 6वीं हार

भारत ने अपने घरेलू मैदानों पर वेस्टइंडीज को लगातार 6 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। यह किसी भी विदेशी टीम के खिलाफ भारत की सबसे प्रभावशाली जीत की लड़ी में से एक है।

6. जॉन कैंपबेल बने 19 साल बाद शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज ओपनर

दिल्ली टेस्ट में जॉन कैंपबेल ने शतक जमाकर 19 साल पुराना सूखा खत्म किया। वे 2005 के बाद पहले वेस्टइंडीज सलामी बल्लेबाज बने, जिन्होंने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट शतक लगाया।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन