लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट के लिए डिसाइड हुई जगह, भारतीय दर्शकों को लुभाने के लिए बना रहे हैं खास प्लान

लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक के लिए क्रिकेट को अमेरिका के पूर्वी तट पर आयोजित किया जाएगा। यह ओलंपिक 2028 में लॉस एंजेलिस में आयोजित किया जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक के लिए क्रिकेट को अमेरिका के पूर्वी तट पर आयोजित किया जाएगा। यह ओलंपिक 2028 में लॉस एंजेलिस में आयोजित किया जाएगा। अमेरिका के पूर्वी तट पर भारतीय दर्शकों की संख्या ज्यादा है इसलिए क्रिकेट को यहां करवाने का निर्णय लिया गया है। इससे अमेरिका में खेल के बड़े बाजारों से पैसा बनाना आसान हो जाएगा। मेज़बान समिति के अध्यक्ष केसी वासरमैन ने इस बात की जानकारी दी।

क्रिकेट, जो कि टी20 प्रारूप में होगा, 128 साल बाद ओलंपिक खेलों में शामिल हो रहा है। अभी इसका आयोजन कहां किया जाएगा इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताएं पूर्वी तट पर आयोजित किया जाएगा। इसका एक बड़ा कारण यह है कि भारत के दर्शकों के लिए पूर्वी तट का समय ज्यादा अनुकूल है।

पूर्वी तट के न्यूयॉर्क ने इस साल टी20 विश्व कप के शुरुआती दौर के कई मैचों की मेज़बानी की थी। भारत और पूर्वी तट के बीच का समय लगभग 9.5 घंटे का है, जिससे भारतीय दर्शक मुकाबलों को लाइव देख सकेंगे। इसके विपरीत, लॉस एंजेलिस पश्चिमी तट पर है, जहां का समय लगभग 12.5 घंटे पीछे है, जो दर्शकों के लिए मुश्किल बना सकता है। ऐसे में कमिटी के लोगों ने इसे पूर्वी तट पर करवाने का विचार कर रहे हैं।

इसलिए, अगर क्रिकेट प्रतियोगिता पूर्वी तट पर होती है, तो यह भारतीय दर्शकों के लिए ज्यादा सुविधाजनक होगा और इससे खेल की लोकप्रियता भी बढ़ सकती है।

ओलंपिक में क्रिकेट का इतिहास

क्रिकेट का ओलंपिक में इतिहास 1900 से शुरू होता है, जब इसे पहली बार पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया। उस समय केवल एक पुरुष मैच हुआ, जिसमें ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रेट ब्रिटेन ने यह मैच 158 रनों से जीत लिया। अब, क्रिकेट को 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में फिर से शामिल किया जा रहा है, और इस बार टी20 फॉर्मेट का खेल होगा।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल