प्रतिका रावल और स्मृति मधाना (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND W vs AUS W: प्रतिका-मंधाना की सलामी जोड़ी का धमाका, तोड़ा 52 साल पूराना महारिकॉर्ड

India vs Australia: स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप में पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी कर 52 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Partnership Between Pratika Raval and Smriti Mandhana: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ विशाखापट्टनम के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली। इस मैच में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की ओपनिंग जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 155 रनों की शानदार साझेदारी की। इस साझेदारी ने न केवल टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में रखा, बल्कि उन्होंने 52 साल पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बड़ी साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप में अब तक भारत की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड की बेकवेल और थॉमस के नाम था, जिन्होंने 106 रनों की साझेदारी की थी। अब स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने इसे तोड़कर 150 से अधिक रन की साझेदारी कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ यह जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप में पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई है, जिन्होंने 150 से ज्यादा रन की साझेदारी की।

छठी शतकीय साझेदारी के करीब

मंधाना और प्रतिका की यह साझेदारी वनडे क्रिकेट में उनकी छठी शतकीय साझेदारी के रूप में दर्ज होती है। इसके बाद अब वह मिताली राज और पूनम राउत की सात शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड को छूने के बस एक कदम दूर हैं। यह साबित करता है कि वर्तमान ओपनिंग जोड़ी टीम के लिए कितनी भरोसेमंद और निरंतर प्रदर्शन देने वाली है।

शतक बनाने से चूकी जोड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में दोनों खिलाड़ियों के पास शतक बनाने का अवसर था। स्मृति मंधाना ने 66 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली और पवेलियन लौट गईं, जबकि प्रतिका रावल ने 96 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। दोनों का यह प्रदर्शन पिछले तीन मैचों में बल्ले से खास नहीं था, लेकिन इस मैच में उन्होंने टीम के लिए आक्रामक शुरुआत दी और विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा।

टीम इंडिया के लिए मजबूत शुरुआत

इस साझेदारी ने टीम इंडिया को मैच में एक मजबूत आधार प्रदान किया। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की ओपनिंग जोड़ी ने यह साबित कर दिया कि जब वे लय में होती हैं, तो किसी भी विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण को चुनौती दे सकती हैं। उनकी इस साझेदारी ने न केवल टीम के स्कोर को ऊँचाई पर पहुंचाया, बल्कि महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भी नया अध्याय जोड़ दिया है।

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?