PTI Photo 
खेल

राष्ट्रमंडल हॉकी: वेल्स को हराकर भारतीय पुरूष हॉकी टीम सेमीफाइनल में

शुभम सोनडवले

बर्मिंघम. हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर पूल बी के आखिरी लीग मैच में वेल्स को 4.1 से हराकर भारतीय टीम ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। हरमनप्रीत ने 19वें, 20वें और 40वें मिनट में दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागे और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। वहीं गुरजंत ने 49वें मिनट में फील्ड गोल्ड दागा। वेल्स के लिये एकमात्र गोल जेरेथ फर्लोंग ने 55वें मिनट में किया।

पहले मैच में घाना को 11.0 से और तीसरे मैच में कनाडा को 8.0 से हराने वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड से 4.4 से ड्रॉ खेला था। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज मनप्रीत सिंह की टीम प्लस 22 के गोल औसत के साथ पूल बी में शीर्ष पर है। इंग्लैंड को अभी कनाडा से आखिरी मैच खेलना है और 15 गोल के अंतर से जीतने पर ही वह शीर्ष पर पहुंच सकता है।

https://twitter.com/ANI/status/1555202852796375043

शीर्ष पर रहने वाली टीम को सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से नहीं खेलना पड़ेगा। तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने पहले दो क्वार्टर में गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी लेकिन वेल्स ने पहले 15 मिनट में उसे बांधे रखा। भारत को आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वरूण कुमार गोल नहीं कर सके। वेल्स के खिलाड़ियों ने भी भारतीय सर्कल में प्रवेश किया लेकिन कार्लसन के शॉट को गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने आगे बढकर बचा लिया।

दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके हाफ टाइम तक 2.0 की बढत दिला दी। दूसरे हाफ में भारत को शुरू ही में पांचवां पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका।भारत को 40वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और दूसरा पेनल्टी स्ट्रोक में बदल गया जिस पर हरमनप्रीत ने गोल दागा।

गुरजंत ने चौथे क्वार्टर में शमशेर सिंह के पास पर गोल करके बढत 4.0 की कर दी। वेल्स को जवाबी हमले में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से दूसरे पर फर्लोंग ने गोल दागा। सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार छह अगस्त को खेले जायेंगे। 

केट मिडलटन ने मुंबई के मैटरनिटी अस्पताल का किया दौरा, प्रिंस विलियम के बिना पहुंचीं प्रिंसेस ऑफ वेल्स

पहले 2020, फिर 2035, अब 2047...इसके बाद 3000 आएगा! विकसित भारत के लक्ष्य पर राहुल का तंज

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग