कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (सोर्स- सोशल मीडिया)  
खेल

CWG 2026: श्रीहरि नटराज से पदक की आस, पैरा पावरलिफ्टिंग में भी दिखेगा दम; जानें आज का पूरा कार्यक्रम

Commonwealth Games Schedule: ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 13 खेलों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जानें नीरज चोपड़ा समेत सभी स्टार खिलाड़ियों के मुकाबलों की पूरी तारीख और टाइमिंग।

सृष्टि मौर्य

Commonwealth Games 2026 India Schedule And Athletes: फुटबॉल विश्व कप 2026 के समापन के बाद अब खेल जगत की नजरें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पर हैं। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले इस बहु-खेल आयोजन का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक होगा। भारत इस बार 13 खेलों में अपने खिलाड़ियों को उतार रहा है, जहां देश के दिग्गज और युवा सितारे पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे।

भारतीय प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर ये है कि ग्लासगो और भारत के समय में अंतर ऐसा है कि ज्यादा से ज्यादा मुकाबले शाम और रात के समय देखे जा सकेंगे। प्रतियोगिताओं की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से होगी, जबकि प्रमुख मेडल मुकाबले रात 9:30 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेंगे।

भारतीय खिलाड़ियों पर होगी नजर

इस बार भारत की उम्मीदें ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, श्रीहरि नटराज, मुरली श्रीशंकर, तेजस्विन शंकर और कई अन्य खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। हालांकि इस संस्करण में बैडमिंटन, कुश्ती और शूटिंग को शामिल नहीं किया गया है, फिर भी भारतीय दल मजबूत दावेदारों से भरा हुआ है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के कई स्टार खिलाड़ी पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे। एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, स्विमिंग, जिम्नास्टिक्स और जूडो समेत 13 खेलों में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस दिन कौन-सा भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेगा और कब होंगे भारत के बड़े मेडल मुकाबले।

एशियाई खेल 2026: भारत का पूरा शेड्यूल

तारीख खेल भारतीय खिलाड़ी / मुकाबले समय (IST)
23 जुलाई बॉल्स  पिंकी सिंह व रूपा रानी तिर्की (महिला पेयर्स), पुतुल सोनोवाल (पुरुष सिंगल्स) शाम 4:50 बजे, शाम 6:15 बजे
24 जुलाई पैरा पावरलिफ्टिंग  अशोक कुमार मलिक, परमजीत कुमार, सुमन देवी, जसप्रीत कौर, सुधीर, झांडू कुमार, कस्तूरी   राजामणि शाम 5:30 बजे, रात 10:30 बजे
जिम्नास्टिक्स  पुरुष टीम फाइनल दोपहर 2:30 बजे
बॉक्सिंग  प्रीति पवार, जैसमीन लांबोरिया, आदित्य प्रताप सिंह, प्रिया घंघास, जादूमणि सिंह, सुमित कुंदू दोपहर 3:30 बजे, रात 10:30 बजे
स्विमिंग  अली इमाम, श्रीहरि नटराज दोपहर 2:15 बजे, 2:20 बजे
बॉल्स  पुतुल सोनोवाल, पिंकी सिंह व रूपा रानी तिर्की
25 जुलाई जिम्नास्टिक्स  महिला टीम फाइनल दोपहर 2:30 बजे
बॉक्सिंग  परवीन हुड्डा, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच, लवलीना बोरगोहेन, अंकुश, आदित्य प्रताप सिंह दोपहर 3:30 बजे, रात 10:30 बजे
3x3 बास्केटबॉल  भारत vs वेल्स (महिला व्हीलचेयर) शाम 5:00 बजे
स्विमिंग  दक्षशन शशिकुमार, चैत्यन्य विश्वास कुलकर्णी, श्रीहरि नटराज
26 जुलाई वेटलिफ्टिंग  ऋषिकांता सिंह, मीराबाई चानू, एम राजा दोपहर 2:30 बजे, शाम 6:30 बजे, रात 11:00 बजे
जिम्नास्टिक्स  पुरुष एवं महिला ऑल-अराउंड फाइनल
बॉक्सिंग  जैसमीन लांबोरिया, जादूमणि सिंह, कपिल पोखरिया, नरेंद्र बेरवाल, आदित्य प्रताप सिंह
3x3 बास्केटबॉल  भारत vs स्कॉटलैंड (महिला व्हीलचेयर) रात 10:15 बजे
बॉल्स  पुतुल सोनोवाल, पिंकी सिंह व रूपा रानी तिर्की
27 जुलाई एथलेटिक्स/पैरा एथलेटिक्स  सर्वेश कुशारे, आदर्श राम, तेजस शिर्से, राकेशभाई भट्ट, श्रेयांश त्रिवेदी, शर्मिला धनकर, शिल्पा के श्या
वेटलिफ्टिंग  ज्ञानेश्वरी यादव, बिंद्यारानी देवी, अजय बाबू
स्विमिंग  साजन प्रकाश
एथलेटिक्स क्वालीफाइंग  पूजा, मुरली श्रीशंकर, गुरिंदरवीर सिंह, यशस पी, संतोष कुमार थमिलारासन
बॉक्सिंग  साक्षी चौधरी, सचिन सिवाच, सुमित कुंदू, अंकुश
3x3 बास्केटबॉल  भारत vs नाइजीरिया (महिला व्हीलचेयर)
बॉल्स  पुतुल सोनोवाल, पिंकी सिंह व रूपा रानी तिर्की
28 जुलाई एथलेटिक्स  पूजा, गुरिंदरवीर सिंह, गुलवीर सिंह
वेटलिफ्टिंग  हरजिंदर कौर
बॉक्सिंग  क्वार्टरफाइनल – प्रीति पवार, प्रिया घंघास, परवीन हुड्डा, लवलीना बोरगोहेन, जादूमणि सिंह, आदित्य  प्रताप सिंह, कपिल पोखरिया
स्विमिंग  श्रीहरि नटराज
3x3 बास्केटबॉल  महिला व्हीलचेयर सेमीफाइनल
29 जुलाई एथलेटिक्स/पैरा एथलेटिक्स  मुरली श्रीशंकर, मनप्रीत कौर, पारुल चौधरी, देवेंद्र कुमार, मोहम्मद बासिल एम
वेटलिफ्टिंग  संजना, दिलबाग सिंह, निरूपमा देवी
स्विमिंग  श्रीहरि नटराज, अनीश एस गौड़ा, रवि वीरा वेंकट बुडिगिना, सुयश नारायण जाधव, स्वातिक पाटिल,  आर्यन नेहरा
जिम्नास्टिक्स  फाइनल्स
बॉक्सिंग  क्वार्टरफाइनल
3x3 बास्केटबॉल  महिला व्हीलचेयर फाइनल
30 जुलाई एथलेटिक्स/पैरा एथलेटिक्स  तजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल, सीमा कालिरामना, निधि रानी, पारुल चौधरी
वेटलिफ्टिंग  मार्टिना देवी, लवप्रीत सिंह
ट्रैक साइक्लिंग  पुरुष टीम पर्स्यूट फाइनल
एथलेटिक्स क्वालीफाइंग  नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंह, तेजस्विन शंकर, प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु, देव मीणा,  कुलदीप कुमार
31 जुलाई एथलेटिक्स  नीरज चोपड़ा, यश वीर सिंह, रोहित यादव, तेजस्विन शंकर, यशस पलाक्षा, संतोष कुमार थमिलारासन,   अनिमेष कुजूर
जूडो  मेडल राउंड्स
ट्रैक साइक्लिंग  पुरुष कीरिन
बॉक्सिंग  सेमीफाइनल
1 अगस्त एथलेटिक्स/पैरा एथलेटिक्स  प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु, विशाल टीके, राजेश रमेश, रमेश शनमुगम, प्रियंका गोस्वामी, रवीना, शुभम  जुयाल, सोमन राणा, देव मीणा, कुलदीप कुमार, गुलवीर सिंह, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले
बॉक्सिंग  फाइनल
जूडो  मेडल राउंड्स
2 अगस्त बॉल्स  मेडल मुकाबले – नयनमोनी सैकिया, नवनीत सिंह व दिनेश
जूडो  मेडल राउंड्स – इशरूप नारंग, तुलिका मान, अवतार सिंह, यश घंघास
ट्रैक साइक्लिंग  रोनाल्डो सिंह लैटोंजम, लीशा दास

भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रर्दशन

भारत की नजरें एक बार फिर राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन पर होंगी। खासकर नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, श्रीहरि नटराज और मुरली श्रीशंकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से देश को कई स्वर्ण पदकों की उम्मीद रहेगी।

PM Modi Mumbai Visit Live: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मुंबई में हो रहा आयोजित

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला