PTI Photo 
खेल

भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने 62 किग्रा में जीता गोल्ड मेडल, PM और राष्ट्रपति ने दी बधाई

शुभम सोनडवले

बर्मिंघम. भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) की 62 किग्रा के फाइनल में कनाडा की एना गोंडिनेज गोंजालेस को चित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह साक्षी का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक है।

इससे पहले वह राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक अंतिम चार मुकाबले में कैमरून की बर्थे इमिलिएने इटाने एनगोले पर तकनीकी श्रेष्ठता से 10-0 की जीत से फाइनल में पहुंच गयीं।

https://twitter.com/ANI/status/1555607049102557184

साक्षी ने क्वार्टरफाइनल में भी तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की। उन्होंने इस शुरूआती मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड की केलसे बार्नेस को मात दी।

साक्षी के गोल्ड मेडल जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम ने ट्विटर पर लिखा, "CWG बर्मिंघम में हमारे एथलीट लगातार हमें गौरवान्वित कर रहे हैं। साक्षी मलिक के शानदार खेल प्रदर्शन से रोमांचित हूं। मैं उन्हें प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई देता हूं। वह प्रतिभा का एक पावरहाउस है और उल्लेखनीय लचीलापन के साथ धन्य है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1555614427231137792

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी साक्षी को गोल्ड मेडल जितने के बाद बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कड़ी चुनौती को पार किया और भारतीयों को गौरवान्वित किया। आप हमारे युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए एक आदर्श हैं। आप ताकत से ताकत की ओर बढ़ें। हार्दिक बधाई!" (एजेंसी इनपुट के साथ) 

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी