खेल

पंजाब किंग्स से सहायक कोच के तौर पर जुड़े ब्रैड हैडिन

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन 2023 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले पंजाब किंग्स से सहायक कोच के तौर पर जुड़ गये हैं। पंजाब की फ्रेंचाइजी ने महान भारतीय अनिल कुंबले की जगह विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस को नया मुख्य कोच नियुक्त करने के बाद 44 वर्षीय हैडिन को टीम से जोड़ा। 

हैडिन और बेलिस दोनों सनराइजर्स हैदराबाद में भी साथ ही थे। हैडिन आस्ट्रेलिया के लिये 66 टेस्ट, 126 वनडे और 34 टी20 मैच खेल चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सूत्र ने गुरूवार को पीटीआई से कहा, ‘‘हैडिन को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। जल्द ही बाकी सहयोगी स्टाफ की भी नियुक्ति की जायेगी।''

कुंबले के अलावा टीम ने सहायक कोच जोंटी रोड्स और गेंदबाजी कोच डेमियन राइट का अनुबंध भी नहीं बढ़ाया था। रोड्स 2020 चरण से पहले पंजाब की टीम से जुउ़े थे जबकि राइट इसके एक साल बाद आये थे। टीम पिछले तीन सत्र में प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी है, तो प्रबंधन ने कुंबले का अनुबंध नहीं बढ़ाने के अलावा सहयोगी स्टाफ के सदस्यों से भी अलग होने का फैसला किया। 

पंजाब की टीम बेलिस के मार्गदर्शन में पहला आईपीएल खिताब जीतने की उम्मीद लगाये हैं जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कोचिंग में 2012 और 2014 में दो खिताब दिलाये थे। (एजेंसी)

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार