खेल

भुवनेश्वर कुमार को मिला श्रीसंत का साथ, इस खास बात को ध्यान में रखने का किया अनुरोध

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 हो या फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज, भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) का डेथ ओवर्स का फॉर्म काफी ख़राब रहा। इस दौरान उन्होंने खूब रन लुटाए थे। जिसकी वजह से कई बार टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब इसी वजह से पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें अब पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (S Sreesanth) ने सपोर्ट किया है। श्रीसंत ने भूवी की गेंदबाजी की सराहना की है। साथ ही उनसे एक खात बात का ध्यान रखने को भी कहा है। 

श्रीसंत ने भुवी से कहा है, 'अगर आप अच्छी गेंद भी फेंकते हो तो 60-70% चांस होते हैं कि उस पर शॉट पड़ जाए। कई बार आपकी अच्छी गेंदें काम करती हैं और कई बार नहीं करती। हमें भुवनेश्वर कुमार को सपोर्ट करना चाहिए। मैं बॉल को स्विंग कराने के उनके अनुभव और काबिलियत में भरोसा रखता हूं। उनके पास बैक ऑफ लेंथ स्लोअर बॉल है। वह नकल बॉल कर सकते हैं। अगर वह हार्ड बाउंसी विकटों पर अपनी गति में परिवर्तन ले आते हैं तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया में बहुत मदद मिलेगी।'

श्रीसंत आगे कहते हैं, 'अगर भुवनेश्वर मुझे सुन रहे हैं तो मेरी उनसे बस यही रिक्वेस्ट है कि कभी भी अपनी काबिलियत पर भरोसा करना बंद मत करना। कई बार हम ऐसा करने लगते हैं। कई बार हम कंफ्यूज होते हैं, बहुत पढ़ते हैं, बहुत वीडियो देखते हैं, बहुत सारे कमेंट्री और ओपिनियन सुनते हैं। मैं यह जानता हूं क्योंकि मैंने ये सब किया है। हर कोई इस फेज़ से गुजरता है। लेकिन आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा बनाए रखना चाहिए, जिसकी वजह से आप यहां तक पहुंचे हैं।'

बता दें कि, भुवनेश्वर कुमार काफी समय से टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं। लेकिन, हाल ही में डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी का फॉर्म ख़राब चल रहा है। एशिया कप 2022 के सुपर-4 मैचों में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 19वें ओवर में जमकर रन लुटाए थे, जिसकी वजह से टीम को दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली टी20 इंटरनेशनल में भी उनका 19वां ओवर काफी ख़राब रहा था और भारत को यह मैच गंवाना पड़ा था। 

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना