खेल

शाहिद अफरीदी ने लगाया ICC पर आरोप, अब BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने दिया करारा जवाब

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम (Team India) अब सेमीफाइनल से बस एक कदम दूर है। 2 नवंबर को भारत ने बांग्लादेश (India vs Bangladesh) को 5 रन से हराया। इस मैच में बारिश ने खलल डाली थी। इस वजह से यह मैच थोड़ी देर के लिए रोका गया। लेकिन, बारिश के बाद मैच फिर से शुरू हुआ। जिसके बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम से 5 रन से हराया।

भारत की इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) तिलमिला गए। इतना ही नहीं उन्होंने आईसीसी (ICC) पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था चाहती है कि भारत हर हाल में सेमीफाइनल खेले। 

अफरीदी ने कहा कि, भारत के जीत हो इसलिए मैदान गीला होने के बावजूद मैच फिर से शुरू करवाया। अब बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) ने शाहिद अफरीदी के इन आरोपों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आईसीसी द्वारा "हर टीम के साथ समान व्यवहार किया जाता है।" 

बीसीसीआई (BCCI President) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, ''सही नहीं है। मुझे नहीं लगता कि आईसीसी हमारा पक्ष लेता है। सभी के साथ एक जैसा व्यवहार होता है। ऐसा कोई तरीका नहीं जिससे आप ऐसा कह सकें। हमें अन्य टीमों से क्या अलग मिलता है? भारत क्रिकेट में एक बड़ा पावरहाउस है लेकिन हम सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाता है।''

इससे पहले शाहिद अफरीदी ने कहा, ''आपने देखा कि मैदान कितना गीला था। लेकिन ICC का झुकाव भारत की ओर है। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत किसी भी कीमत पर सेमीफाइनल में पहुंचे। अंपायर भी वही थे जिन्होंने भारत बनाम पाकिस्तान मैच में अंपायरिंग की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अंपायर का पुरस्कार मिलेगा।"

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी