खेल

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तान की जिम्मेदारी

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने श्रीलंका (Sri Lanka) में होने वाले मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 (Emerging Asia Cup 2023) के लिए टीम का एलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 13-23 जुलाई के बीच खेला जाने वाला है। मालूम हो कि, एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का आगाज 31 अगस्त से होने वाला है। वहीं, इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।

15 सदस्यीय टीम का एलान

श्रीलंका के कोलंबो में 13 से 23 जुलाई तक एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 खेला जाने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 15 सदस्यीय भारत-ए टीम का चयन किया है। इस टूर्नामेंट में 8 देश हिस्सा लेने वाले है। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा।

मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 में यश ढुल भारतीय टीम की कमान संभालने वाले है। यश ढुल की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। अंडर-19 वर्ल्ड कप में सभी का ध्यान इस युवा भारतीय बल्लेबाज पर था। इस पूरे टूर्नामेंट में यश ढुल ने 4 मैचों में 229 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 76 से ज्यादा का था।

मालूम हो कि, यश ढुल (Yash Dhull) ने अभी तक 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.78 की औसत से 1145 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 4 अर्धशतक भी निकले हैं।

इमर्जिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम-

साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा (वीसी), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, यश ढुल (सी), रियान पराग, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: हर्ष दुबे, नेहल वढेरा, स्नेल पटेल, मोहित रेडकर

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला