PIC: BCCI/Twitter 
खेल

भारत का दौरा करेंगी ये तीन बड़ी टीमें, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारतीय टीम (Team India) इस समय बांग्लादेश दौरे पर है। जहां भारत को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, अभी टेस्ट सीरीज होनी बाकी है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ब्रेक नहीं दिया गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने घरेलू शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। अगले तीन महीने में भारत में तीन देशों की टीम आएंगी। साल ही शुरू जनवरी से लेकर मार्च तक लगातार मैच खेले जाएंगे। 

बीसीसीआई द्वारा आज यानी 8 दिसंबर गुरुवार को श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का शेड्यूल जारी किया गया। श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत का दौरा करेगी। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम फरवरी, मार्च में भारत आएगी। 

https://twitter.com/BCCI/status/1600746560605724672

श्रीलंका का भारत दौरा 2023:

टी20 सीरीज   

  • पहला टी20 - 3 जनवरी (मुंबई)
  • दूसरा टी20 - 5 जनवरी (पुणे)
  • तीसरा टी20 - 7 जनवरी (राजकोट)

वनडे सीरीज   

  • पहला वनडे - 10 जनवरी (गुवाहाटी)
  • दूसरा वनडे - 12 जनवरी (कोलकाता)
  • तीसरा वनडे - 15 जनवरी (तिरुवनंतपुरम)

न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2023: 

वनडे सीरीज 

  • पहला वनडे - 18 जनवरी (हैदराबाद) 
  • दूसरा वनडे - 21 जनवरी (रायपुर) 
  • तीसरा वनडे - 24 जनवरी (इंदौर) 

टी20 सीरीज 

  • पहला टी20 - 27 जनवरी (रांची) 
  • दूसरा टी20 - 29 जनवरी (लखनऊ) 
  • तीसरा टी20 - 1 फरवरी (अहमदाबाद) 

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 2023: 

टेस्ट सीरीज 

  • पहला टेस्ट - 9 फरवरी से 13 फरवरी (नागपुर) 
  • दूसरा टेस्ट - 17 से 21 फरवरी (दिल्ली) 
  • तीसरा टेस्ट - 1 से 5 मार्च (धर्मशाला)
  • चौथा टेस्ट - 9 से 13 मार्च (अहमदाबाद) 

वनडे सीरीज 

  • पहला वनडे - 17 मार्च (मुंबई) 
  • दूसरा वनडे - 19 मार्च (विशाखापत्तनम) 
  • तीसरा वनडे - 22 मार्च (चेन्नई)

ज्ञात हो कि, अगले साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है। उससे पहले टीम इंडिया लगातार क्रिकेट खेल रही होगी। हालांकि, वनडे सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने से पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड से भी वनडे सीरीज हार चुकी है। 

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है