पीवी सिंधु (PIC Credit: PV Sindhu X) 
खेल

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने डाला वोट, तस्वीर शेयर कर लोगों से की खास अपील

मृणाल पाठक

नवभारत डिजिटल डेस्क: भारत (India) में इस समय चुनावी (Election) माहौल है। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2023) चल रहे हैं। जिसमें से एक तेलंगाना (Telangana Election 2023) भी है, जहां 119 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव जारी है। इस दौरान स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने भी वोट (Vote) डाला है। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की है। 

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने फोटो शेयर करते हुए शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने उंगली पर वोट देने वाली स्याही के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "हर वोट मायने रखता है।" सिंधु ने इस तस्वीर और कैप्शन के ज़रिए लोगों वोट देने के लिए प्रोत्साहन दिया है। तेलंगाना में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी थी। 

https://twitter.com/Pvsindhu1/status/1730149633631080742

हैदराबाद में पीवी सिंधु के अलावा भी कई सितारे वोट करने के लिए निकले थे, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन भी शामिल थे। उन्होंने भी वोट करने के बाद तस्वीर साझा की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने तेलंगाना के लोगों से वोट करने की अपील की थी। पूर्व कप्तान अपने परिवार के साथ वोटिंग के लिए पहुंचे थे।

https://twitter.com/azharflicks/status/1730057908652744786

ज्ञात हो कि बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ओलंपिक खेलों में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। जबकि वह निजी रूप से दो ओलंपिक जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं। सबसे पहले ये कारनामा पहलवान सुशील कुमार ने किया था। पीवी सिंधु ने सबसे पहले 2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था। उसके बाद उन्होंने टोक्यो में खेले गए ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। 

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक

21 साल का यश सिंह कैसे बना पाक आतंकी शहजाद भट्टी का मोहरा? बाॅलीवुड एक्टर्स से यहूदी ठिकानों की जासूसी तक

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat