Screengrab from Posted Video  
खेल

सेमीफाइनल से पहले पाक कप्तान बाबर आजम की स्पीच हुई वायरल, प्लेयर्स से कहा- हमें एक...

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan) की शुरुआत काफी ख़राब रही। लेकिन, आज यह टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गई है। दरअसल, बीते रविवार को नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका (NED vs SA) को हराकर एक बड़ा उलटफेर किया था। जिसके बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान (BAN vs PAK) के सेमीफाइनल में जाने की संभावना बढ़ गई थी। फिर बीते रविवार को ही हुए मुकाबले में पाक टीम ने बांग्लादेश को हराकर अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली। जिसके बाद अब कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की एक स्पीच जमकर वायरल हो रही है। 

बांग्लादेश पर जीत और सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद पाक टीम काफी खुश है। एक समय ऐसा भी आया था, जब पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से लगभग पूरी तरह बाहर हो गई थी। लेकिन, टीम का शानदार कमबैक और अच्छी किस्मत की वजह से पाकिस्तान अब सेमीफाइनल में आ गई है। ऐसे में कप्तान बाबर ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए ड्रेसिंग रूम में एक स्पीच दी, जो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1589211590087294976

वीडियो में बाबर आजम कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'विश्वास काम आया है। हमें एक रोशनी मिली है। हम उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। उत्साहित थे, लेकिन हमने उसे दिखाया नहीं। एफर्ट हमें अपना 100 प्रतिशत देना है, चाहे जो मर्जी हो। पिछले दो मैचों में बतौर टीम हम जैसा खेले हैं, इसे ऐसे ही चलने देनी है। इसी को लगातार रखना है। जिसके हाथ में जो आए, वो उसे फिनिश करके आए।' 

बाबर आजम ने मोहम्मद हारिस की भी तारीफ की। उन्होंने आगे कहा, 'हैरी, तुम जिस तरह खेला है, शानदार है। छोटी-छोटी चीज तुम्हें आत्मविश्वास देगी। जब तुम मैच फिनिश करके आओगे ना, तुम्हारा कॉन्फिडेंस का लेवल ही अलग होगा। जब मैच हाथ में आ रहा हो, तो विकेट फेंककर नहीं आएंगे। हम इस चीज से गुजरे हैं। हमें भी बड़ों ने बताया था कि जब मैच फिनिश करके आओगे, तो कॉन्फिडेंस लेवल ऊपर जाएगा। फिर अगले मैच में अलग खेलोगे, क्योंकि कॉन्फिडेंस में होते हो। बाकी गेंदबाजों ने भी शानदार काम किया।'

बाबर के इस वीडियो को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। बाबर का इस तरह अपनी टीम को मोटिवेट करना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिस तरह पाक टीम ने इस टूर्नामेंट में वापसी की है वह भी काबिल-ए-तारीफ है। टीम को अब अपना सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 नवंबर को खेलना है।  

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया