File Photo 
खेल

पेशावर बम विस्फोट के बाद ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कोच ने कहा- 'हम सुरक्षित हाथों में हैं'

ऑस्ट्रेलिया की टीम 1998 के बाद पहली बार पाकिस्तान दौरे पर आयी है।

काजल चोपड़े

रावलपिंडी, पेशावर की एक मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट (Peshawar Blast) में कम से कम 56 लोगों के मारे जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड (Andrew McDonald) ने कहा कि उनकी टीम सुरक्षित हाथों में है और सुरक्षा विशेषज्ञ उनकी टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

पहले टेस्ट मैच (Australia vs Pakistan Test Match) के शुरुआती दिन के खेल बाद मैकडोनाल्ड ने कहा कि यदि स्थितियां बदलती हैं तो वे सुरक्षा विशेषज्ञों की राय के अनुसार चलेंगे। दौरे के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘‘हमारे सुरक्षाकर्मी यहां हमारे साथ में हैं और वे हमारा मार्गदर्शन करेंगे।''

उन्होंने कहा, ‘‘रावलपिंडी पहुंचने के बाद से हमारी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया तथा विशेषज्ञ लगातार हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। यदि कुछ बदलाव होता है तो मुझे लगता है कि वे उस बारे में बात करेंगे।'' ऑस्ट्रेलिया की टीम 1998 के बाद पहली बार पाकिस्तान दौरे पर आयी है और उन्हें राष्ट्राध्यक्षों जैसी सुरक्षा प्रदान की गयी है। (एजेंसी)

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी