खेल

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को दी जबरदस्त धोबी पछाड़, ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया को हुआ फ़ायदा, लेकिन WTC Final के लिए अभी भी बचे हैं कई पेंच, जानिए

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (Australia vs South Africa, 2nd Test Match, 2022-23) के बीच खेली गई 3 मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पारी और 182 रनों से शिकस्त दे दी। इस ताज़ा जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज पर जीत दर्ज़ की है।

हालांकि, जीत तो ऑस्ट्रेलिया की हुई है, पर इसका फायदा ICC World Test Championship, 2021-23 के फाइनल तक पहुंचे की राह में भारत को हुआ है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल।में पहुंचने का रास्ता अब भारत के लिए तोड़ा आसान भी हो गया है। हालांकि, इसमें अन्य देशों के रिजल्ट भी बड़ा रोल अदा करेंगे। ICC World Test Championship, 2021-23 के प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल टीम इंडिया दूसरे पायदान पर है और ऑस्ट्रेलिया टॉप पर। 

अभी ऑस्ट्रेलिया के बाद साऊथ अफ्रीका की टीम अपने देश में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। चौथे पायदान पर 53.33 प्वाइंट्स के साथ श्रीलंका मौजूद है। अभी श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया भारत के दौरे पर आ रही ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ फरवरी-मार्च, 2023 में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है।

यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को आगामी सीरीज में 4-0 से हराती है, प्वाइंट्स प्रतिशत 68 से ऊपर  होंगे और टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी। और अगर 3-1 से सीरीज में जीत हासिल होगी,  तो भी 62.50 प्रतिशत प्वाइंट्स के साथ खिताबी मुकाबले में पहुंच तो जाएगी।और यदि, यह जीत 2-0 या 1-0 वाली होगी तो स्थिति नाजुक होगी। और , यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज ड्रॉ हो जाती है या ऑस्ट्रेलिया की टीम 4-0 से जीत हासिल करती है, तो टीम इंडिया के प्वाइंट्स  60 से नीचे होंगे। 

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी जमीन पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 मैच जीतकर सीरीज जीत चुकी है। एक मैच बाकी है। 

इस सीरीज में साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से शिकस्त देकर उसने भारत को फायदा दिया है। लेकिन, इसके बाद साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज टेस्ट सीरीज और श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के रिज़ल्ट भी टीम इंडिया के खिताबी मुकाबले की राह पर असर डालेंगे।

AUS vs SA 2nd Test Match

  • ऑस्ट्रेलिया पहली पारी - 575/8 घोषित
  • साउथ अफ्रीका पहली पारी - 189 रन
  • साउथ अफ्रीका दूसरी पारी - 204 रन

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी, CM के सरकारी बंगले के बाहर शव छोड़ने से तनाव; भीड़ पर आंसू गैस

सीजेपी नेता की पेशी के बीच हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा, पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका; बॉन्ड भरने से किया मना

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला