तौहीद हृदॉय, फोटो- सोशल मीडिया 
खेल

एशिया कप 2025: बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से हराकर चुकता किया 11 साल पुराना हिसाब

Abu Dhabi में खेले गए एशिया कप के ग्रुप बी मुकाबले में बांग्लादेश ने हांगकांग को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली T20 अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की। इसके साथ ही अपना 11 साल पुराना हिसाब भी बराबर किया

प्रतीक पाण्डेय

Asia Cup 2025: कप्तान लिटन दास (39 गेंदों पर 59 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश ने एशिया कप के ग्रुप बी मुकाबले में हांगकांग को सात विकेट से हराकर अपनी पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की। यह मैच गुरुवार को शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

कप्तान लिटन दास की 39 गेंदों में खेली गई 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी इस जीत की नींव रही। मैच गुरुवार को शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। हांगकांग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 143 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने यह लक्ष्य 17.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबला 14 गेंद शेष रहते ही जीत लिया।

11 अतिरिक्त रनों ने खड़ी की परेशानी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत तेज रही। परवेज हुसैन इमोन ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन आयुष शुक्ला की गेंद पर कैच थमा बैठे। दूसरे सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। हालांकि, हांगकांग की ओर से की गई 11 अतिरिक्त रन की चूक ने बांग्लादेश को पावरप्ले में 51 रन तक पहुंचा दिया।

तीसरे विकेट ने जोड़े 95 रन

इसके बाद कप्तान लिटन दास और तौहीद हृदॉय ने तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की अहम साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और समझदारी से रन बनाए और स्ट्राइक रोटेट कर पारी को संतुलन में रखा। लिटन ने 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद तेजी से रन बटोरे। उन्होंने ईशान खान और यासिम मुर्तजा की गेंदबाजी पर आक्रामक रुख अपनाया।

तौहीद हृदॉय ने दिलाई जीत

हालांकि, 59 रन बनाकर लिटन दास अतीक इकबाल की गेंद पर बोल्ड हो गए। तब तक बांग्लादेश मैच पर पूरी तरह से कब्जा जमा चुका था। अंत में तौहीद हृदॉय ने नाबाद 35 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। इससे पहले, हांगकांग की पारी में निजाकत खान ने सबसे अधिक 42 रन बनाए जबकि जीशान अली ने 30 रनों की अहम पारी खेली। बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन साकिब ने 2 विकेट लेकर सबसे प्रभावशाली गेंदबाजी की, जबकि रिशाद हुसैन ने भी दो विकेट चटकाए।

इस जीत के साथ बांग्लादेश ने एशिया कप 2014 में हांगकांग से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया और टूर्नामेंट में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की मजबूत शुरुआत की।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

जानिए क्यों चंद्रशेखरन ने अचानक दिया झटका, ऐसी है अंदरखाने की चर्चा, TATA के शेयरों में आई गिरावट

पुतिन के दूत बने पूर्व CJI चंद्रचूड़, क्रेमलिन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रूस-यूक्रेन के बीच सुलझाएंगे ये विवाद

भारत मंडपम से तिरंगा यात्रा, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन बोले- वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम की असली ताकत