खेल

T20 वर्ल्ड कप से पहले भावुक हुए अमिताभ बच्चन, भारतीय टीम के लिए पढ़ी खास कविता

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज हो गया है। इस बड़े टूर्नामेंट में 22 अक्टूबर से सुपर-12 के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। सुपर-12 में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है। वहीं, दूसरा मैच 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच खेला जाने वाला है। पूरी दुनिया इस महामुकाबले का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है। 

इस बार फैंस भारतीय टीम (Team India) से कई उम्मीदें है। 15 साल बाद यह ख़िताब जीतने का भारत के पास एक सुनहरा मौका है। यदि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीत जाती है, तो वह पूरी दुनिया और खास करके भारतीय फैंस का दिल जीत लेगी। इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) ने भारतीय टीम के लिए एक खास कविता पढ़कर टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दी है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) ने सोनी टीवी के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से भारतीय टीम के लिए खास कविता पढ़ी। उन्होंने अपनी कविता में कहा कि, 'ऐ नीली जर्सी वालों, 130 करोड़ सपनों के रखवालों। दिखाके जज्बा लहरा दो तिरंगा, इस बार फिर से विश्व कप उठा लो, ऐ नीली जर्सी वालों।' अमिताभ बच्चन की इस कविता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। 

बता दें कि, 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाले मैच में ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया जा सकता है।पिछले कुछ दिनों से ऋषभ पंत खास अच्छे फॉर्म में नज़र नहीं आ रहे है। वह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म मुकाबले के 2 मैचों में 9-9 रनों की पारी खेली थी। 

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह