अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप (PIC Credit: Social Media) 
खेल

अखिल भारतीय फुटबॉल संघ ने की बड़ी घोषणा, अप्रैल में शुरू होगी पुरुष अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने गुरुवार को घोषणा की कि पुरुष अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (Under-20 National Football Championship) अप्रैल में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित की जायेगी।  

एआईएफएफ के कैलेंडर की इस नयी प्रतियोगिता को स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के नाम से जाना जाएगा जो छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित होगी। कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय अंडर-21 प्रतियोगिता बंद हो गयी थी। इसके बाद एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने पिछले साल सीनियर लड़कों की प्रतियोगिता को फिर से शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया था।  

एआईएफएफ की विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि इस साल हमारे फुटबॉल कैलेंडर में अंडर-20 एनएफसी प्रतियोगिता की वापसी हो रही है जिससे पिछले कुछ वर्षों में हमारे युवाओं के लिए अंडर 17 युवा लीग से संतोष ट्रॉफी के बीच पैदा हुआ बड़ा अंतर कम हो जायेगा।''  

चौबे ने कहा, ‘‘पेशेवर करियर में प्रवेश के लिए अंडर-20 वर्ग की प्रतियोगिता एक खिलाड़ी की जिंदगी में अहम होती है। अब इस अंडर-20 प्रतियोगिता से सब जूनियर से संतोष ट्राफी तक की युवा स्तर की प्रतिस्पर्धा संरचना पूरी हो जायेगी।'' एआईएफएफ अपने सभी राज्य सदस्य संघों को अंडर-20 प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए आमंत्रित करेगा।  

(एजेंसी)

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट