मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

मुझे गुंडा बना रहे हैं... BCCI से आखिरी लड़ाई के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, वापसी पर दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami Statement: टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं। दो मैचों में 15 विकेट झटकने के बाद शमी ने टीम में न चुने जाने पर बड़ा बयान दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

Mohammed Shami 15 Wickets in Two Ranji Matches: टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके एक बार फिर अपनी वापसी का दावा मजबूत कर दिया है। बंगाल की ओर से खेलते हुए शमी ने दो मैचों में 15 विकेट झटके और साबित किया कि उनकी फिटनेस और लय दोनों ही बेहतरीन हैं। कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में गुजरात के खिलाफ खेले गए दूसरे राउंड के मैच में उन्होंने कुल 8 विकेट लेकर बंगाल को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मुझे पहले ही विलेन बना दिया गया है- मोहम्मद शमी

गुजरात के खिलाफ दूसरी पारी में शमी ने 38 रन देकर 5 विकेट लिए और टीम को 141 रनों से जीत दिलाई। मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह न मिलने पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बयान को लेकर वह क्या कहना चाहते हैं, तो शमी ने हंसते हुए कहा कि “मुझे पता था ये सवाल आएगा। वैसे भी मैं हमेशा किसी न किसी विवाद में फंसा रहता हूं। आप लोगों ने मुझे पहले ही विलेन बना दिया है। आजकल सोशल मीडिया पर सब कुछ तोड़-मरोड़ कर दिखाया जाता है। मेरा काम बस अच्छा परफॉर्म करना है और भारतीय टीम के लिए हर वक्त तैयार रहना है। जहां भी मौका मिलेगा, मैं अपना बेस्ट दूंगा। बाकी फैसला सेलेक्टर्स का है।”

मुझमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है

शमी ने आगे कहा, “एक मुश्किल वक्त से निकलकर अच्छा प्रदर्शन करना बहुत सुकून देता है। वर्ल्ड कप के बाद का समय मेरे लिए काफी कठिन था, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। रणजी ट्रॉफी, व्हाइट-बॉल क्रिकेट, आईपीएल और दलीप ट्रॉफी खेलकर मैंने अपनी लय वापस पाई है। अब मुझे महसूस हो रहा है कि मुझमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है।”

कोच ने कहा मुझे उनमें पुरानी झटक दिखी

शमी के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने भी उनके प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “शमी की लय वापस आ गई है और वह पूरी तरह से फिट हैं। जब वह अपनी लय में होते हैं, तो एक अलग ही गेंदबाज बन जाते हैं। आज जो मैंने देखा, वह पुराने शमी जैसे ही थे। उनमें अब कोई कमी नहीं दिखी।”

गौर करने वाली बात यह है कि शमी ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से अब तक भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने आखिरी बार 9 मार्च 2025 को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल खेला था। अब रणजी में उनके प्रदर्शन ने एक बार फिर टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम तक लौटने की उम्मीद जगा दी है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी