PIC: @ACBofficials/Twitter 
खेल

भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान ने पक्की की अपनी जगह

मृणाल पाठक

दुबई: अफगानिस्तान में श्रीलंका के खिलाफ पल्लीकल में दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद अगले साल भारत में होने वाले आईसीसी वनडे विश्वकप में अपनी जगह सुरक्षित की। मैच बारिश से धुल जाने के कारण अफगानिस्तान ने विश्वकप सुपर लीग अंकतालिका में अपने खाते में पांच अंक और जोड़े जिससे उसके वर्तमान चक्र की तालिका में कुल 115 अंक हो गए। 

अफगानिस्तान अभी वर्तमान तालिका में सातवें स्थान पर है। सुपर लीग के आखिर में चोटी पर रहने वाली आठ टीमों को विश्वकप में सीधे प्रवेश मिलेगा। अफगानिस्तान को जहां पांच अंक मिलने से फायदा हुआ वहीं श्रीलंका के लिए यह परिणाम अनुकूल नहीं रहा। उसकी अब सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीद क्षीण पड़ गई है।

श्रीलंका के केवल 67 अंक है और वह तालिका में दसवें स्थान पर है। उसे अभी चार मैच और खेलने हैं जिनमें वह अधिक से अधिक अंक हासिल करके शीर्ष आठ में जगह बनाने की कोशिश करेगा। इनमें अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को पल्लीकल में होने वाला तीसरा वनडे शामिल है जिसमें श्रीलंका पूरे 10 अंक हासिल करने की कोशिश करेगा। वह इस मैच में जीत दर्ज करके तीन मैंचों की श्रृंखला भी बराबर करना चाहेगा। (एजेंसी)

LIVE: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को मिल रहा कई पार्टियों का समर्थन

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, 77 सीटों पर जीती BJP; 16 नगर निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला तेज

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

संसद का विशेष सत्र कब और कौन बुलाता है? 6 महीने के नियम से लेकर विशेष बैठक तक, समझें संविधान का पूरा गणित