नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। आईपीएल (IPL) में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की तरफ से खेलते हैं। वह जब से आईपीएल शुरू हुआ है, तब से केवल एक ही टीम के लिए खेलते हुए दिखाई दिए हैं। कई टीमों के मालिक उन्हें अपनी टीम में लेने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उनकी बेंगलुरु (RCB) को लेकर बहुत ज़्यादा वफादारी है। ऐसे में अब आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने आईपीएल ऑक्शन (IPL 2024 Auction) खत्म होने के बाद विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है।
दरअसल, 19 दिसंबर को दुबई में आईपीएल का मिनी ऑक्शन रखा गया था। जहां टीमों ने 72 खिलाड़ियों पर दांव खेला है। ऐसे में आकश चोपड़ा का मानना है कि अगर विरत कोहली ऑक्शन में होते तो उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए हर टीम के फ्रेंचाइजी एक दूसरे से लड़ती दिखती। विराट के लिए यह बोली 42-45 करोड़ रुपये तक जा सकती थी।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1737446040146682039
बता दें कि RCB ने पहले ही विराट कोहली को रिटेन कर लिया था। विराट कोहली ना तो खुद RCB को छोड़ना चाहते हैं और ना ही RCB उन्हें छोड़ना चाहता है। RCB के लिए विरत कोहली मुख्य खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई है। हालांकि RCB इतनी मजबूत टीम होने के बावजूद अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है।
बात करें विराट कोहली की तो, उन्होंने हाल ही में खत्म हुए विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। कई मुकाबलों में विराट कोहली ने अकेले अपने दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। हालांकि भारत विश्व कप विजेता बनने में नाकाम रहा। लेकिन, विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। जिसमें शतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया था।