PIC: Twitter 
खेल

एक सेमीफाइनल हो गया पक्का ! जानिए भारत के खिलाफ़ कौन उतरेगा मैदान में

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

शनिवार 5 नवंबर को ICC T20 World Cup, 2022 टूर्नामेंट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जबरदस्त रोमांचक मुकाबला हुआ। आखिरी गेंद तक चले इस मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को (England vs Sri Lanka T20 World Cup, 2022) 4 चार विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड कीनिया जीत ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल की रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इस मुकाबले से एक सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। यदि, आगामी रविवार को मेलबर्न के मैदान में कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता है, और भारत की टीम जिम्बाब्वे को (India vs Zimbabwe T20 World Cup, 2022) हरा देती है, एक सेमीफाइनल में 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड की टीम नज़र आएगी।

टीम इंडिया की ICC T20 World Cup, 2022 के सेमीफाइनल में एंट्री पक्की मानिए। अब, भारतीय टीम की अगली भिड़ंत रविवार, 6 नवंबर को MCG के मैदान में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगी। माना जा रहा है कि  India vs Zimbabwe के इस मैच में भारत की वही प्लेइंग इलेवन रहेगी जो पिछले मैच में थी।

हालांकि, टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik Wicket-keeper) की जगह क्या ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को एक मौका दिया जाए, इस बात पर ज़रूर मंथन हो रही है।

अब तक खेले मुकाबलों की बात की जाए, तो तीन मैचों बाद चौथे मैच में केएल राहुल (KL Rahul) फॉर्म में लौटे और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 32 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 50 रन बनाए थे। विराट कोहली (Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कुछ मैचों में बल्लेबाज़ी में डगमगाए जरूर, लेकिन वे अनमोल हैं। वहीं, टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का इस टूर्नामेंट में अब तक बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा है। हालांकि, उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ हाफ सेंचुरी ठोकी थी, लेकिन, उनकी सिग्नेचर फ़ॉर्म में नज़र नहीं आए।

IND vs ZIM संभावित Playing-XI

रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), केएल राहुल (KL Rahul Vice Captain), विराट कोहली (Virat Kohli), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल