साल के अंतिम महीने का पहला दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह 
नवभारत विशेष

1 दिसंबर का इतिहास : साल के अंतिम महीने का पहला दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह

Historical Events of 1-December: मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत समुदाय ने 381 दिनों तक बसों का बहिष्कार किया। जानें इस दिन की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं।

आंचल लोखंडे

नई दिल्ली: इतिहास में एक दिसंबर का दिन कई अहम घटनाओं के लिए दर्ज है। इनमें एक घटना देखने में तो मामूली लगती है, लेकिन आगे चलकर उसने इतना बड़ा रूप ले लिया कि इतिहास में एक विशेष स्थान बना लिया।

दरअसल, 1955 में रोसा पार्क्स नाम की एक अश्वेत महिला अलाबामा में एक बस में यात्रा कर रही थी। उसने एक श्वेत यात्री के लिए सीट छोड़ने से इंकार कर दिया। उस समय के नस्लभेदी नियमों के खिलाफ जाने पर उन्हें दंडित किया गया। इस घटना का जबरदस्त विरोध हुआ और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत समुदाय ने 381 दिनों तक बसों का बहिष्कार किया।

एक दिसंबर-इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाएं

  • 1761 : मोम के पुतलों के प्रसिद्ध संग्रहालय की संस्थापक मादाम तुसाद का जन्म।
  • 1886 : समाज सुधारक राजा महेंद्र प्रताप का जन्म।
  • 1955 : अश्वेत महिला रोसा पार्क्स द्वारा बस में सीट छोड़ने से इंकार-नागरिक अधिकार आंदोलन का बड़ा मोड़।
  • 1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर कर महाद्वीप को सैन्य गतिविधियों से मुक्त रखने और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए सुरक्षित घोषित किया।
  • 1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी की पहली रंगीन तस्वीर ली गई।
  • 1963 : नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
  • 1965 : सीमा सुरक्षा बल (BSF) की स्थापना।
  • 1973 : इजराइल के संस्थापक नेताओं में शुमार डेविड बेन गुरियन का निधन।
  • 1987 : नए संविधान के तहत डॉ. नजीबुल्लाह अफगानिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1988 : बांग्लादेश में आए चक्रवात में 596 लोगों की मौत, लगभग पांच लाख लोग बेघर।
  • 1990 : ब्रिटेन और फ्रांस को जोड़ने वाली अंडर-सी टनल (Channel Tunnel) का निर्माण पूरा हुआ।
  • 2002 : इंग्लैंड ने लगातार आठवीं बार ऑस्ट्रेलिया से एशेज टेस्ट श्रृंखला गंवाई।
  • 2020 : भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के नौसैन्य संस्करण का सफल परीक्षण किया।
  • 2021 : दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के पांच मामलों की पुष्टि।
  • 2023 : युद्धविराम समाप्त होते ही इजराइल ने गाजा पर हवाई हमले शुरू किए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल