नवभारत डिजाइन फोटो 
नवभारत विशेष

नवभारत निशानेबाज: नारी शक्ति बिल हुआ बेअसर, राहुल ने बताया मोदी को जादूगर

Navabharat Nishanebaaz Rahul Modi Remark: राहुल गांधी के ‘जादूगर’ बयान पर सियासी बहस तेज। शब्द के अर्थ और संदर्भ को लेकर राजनीति में अलग-अलग व्याख्याएं सामने आ रही हैं।

अंकिता पटेल

Magician Comment Political Debate India: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को जादूगर कह दिया जिसे बीजेपी नेताओं ने पीएम का अपमान माना है। आपकी 'जादूगर' शब्द को लेकर क्या राय है?'

हमने कहा, 'जादूगर वह होता है जो असंभव को संभव करके दिखाए और लोगों को आश्चर्यचकित कर दे। आपने देखा होगा कि जादूगर अपने हैट से खरगोश और किसी के कान से सिक्के निकालकर दिखाता है। वह सामने काला कपड़ा हिलाकर स्टेज से गायब हो जाता है और क्षणभर में दर्शकों के बीच प्रकट हो जाता है। पीसी सरकार का नाम बड़े जादूगरों में लिया जाता था। किसी को जादूगर कहने का अर्थ है कि वह कमाल कर सकता है और कुछ भी करने में सक्षम है। जब टीवी नहीं आया था तब जादू के खेल जनता को आकर्षित करते थे।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, जादू असल में हाथ की सफाई है जिसे बड़ी कुशलता से सीखा जाता है। कोई मामूली इंसान जादूगर नहीं बन सकता। जादूगर को मेस्मरिज्म या सम्मोहन करना आता है। कहावत है- जादू वह है जो सिर चढ़कर बोले। हिंदी फिल्मों में जादू को लेकर कितने ही गाने हैं। प्रदीपकुमार वैजयंतीमाला की पुरानी फिल्म 'नागिन' का गीत था- 'जादूगर सैंया छोड़ो मेरी बहियां, अब घर जाने दो! इसी तरह आपने सुना होगा- 'दिल लूटने वाले जादूगर, अब मैंने तुझे पहचाना है।' 'जादू तेरी नजर, खुशबू तेरा बदन, तू हो कर या ना कर तू है मेरी किरण ।', 'तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया, पिया-पिया बोले मतवाला जिया।' सुदेश भोसले ने गाया था 'मिस्टर लोला-लोला तेरी बातों का जादू।' विख्यात गायक कुंदनलाल सहगल ने गाया था- 'मैं क्या जानूं क्या जादू है तेरे दी मतवाले नयनों में!

हमने कहा, एक जमाने में सबसे आकर्षक कॉमिक्स 'जादूगर मैन्ड्रेक' माना जाता था जिसे बच्चे ही नहीं, बड़े भी बहुत चाव से पढ़ते थे। उसमें मैन्ड्रेक अपनी पत्नी नारडा और अपने सहायक लोथर के साथ चक्करदार रास्ते वाली ऊंची पहाड़ी पर बने बंगले 'जनाडू' में रहता है। वह जादू के इशारे से दुष्टों को मात देता है। लोधर आफ्रीका का तगड़ा पहलवान है। वह एक घूंसे में किसी को जमीन सुंघा सकता है। जादूगर मैन्डेक का रसोइया होजो भी ब्लैकबेल्ट धारक मार्शल आर्ट विशेषज्ञ है। इस कॉमिक्स में एक बूढ़ा पुलिस चीफ भी है। जो मामला पुलिस नहीं संभाल पाती, उसे मैन्ड्रेक अपने जादू से निपटा देता है।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, मैन्ड्रेक का जादू भूल जाइए, अब राहुल ने मोदी को महान जादूगर बताया है जो महिला आरक्षण के कवर में लपेटकर परिसीमन बिल लेकर आए थे।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?