31 दिसंबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)  
नवभारत विशेष

31 दिसंबर का इतिहास: आज ही के दिन महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने जारी किया था ईस्ट इंडिया कंपनी के रजिस्ट्रेशन का फरमान

वर्ष 1600 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए आज ही के दिन फरमान जारी किया था। जानिए 31 जनवरी का इतिहास...

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारत के इतिहास से 31 दिसंबर की तारीख का गहरा नाता है। यही वह दिन है, जब वर्ष 1600 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए फरमान जारी किया था। महारानी ने पूर्वी एशिया, दक्षिण पूर्वी एशिया और भारत के साथ व्यापार के लिए इस कंपनी को पंजीकृत करने का आदेश दिया और इसके लिए शाही फरमान जारी किया गया।

उन दिनों मसालों के व्यापार को बहुत फायदे का सौदा माना जाता था और इस पर स्पेन और पुर्तगाल का आधिपत्य हुआ करता था। ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना मुख्यत: मसालों के व्यापार के लिए की गई थी, लेकिन समय के साथ कंपनी ने अपने व्यापार का दायरा बढ़ाने के साथ ही भारत में ब्रिटेन के साम्राज्यवादी हितों की पूर्ति का काम किया और भारत की तकदीर में गुलामी का दाग लगा दिया।

देश-दुनिया के इतिहास में 31 दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1600: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने शाही फरमान जारी कर ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीकरण का आदेश दिया।

1802 : पेशवा बाजी राव द्वितीय ब्रिटिश संरक्षण में आए।

1857 : महारानी विक्टोरिया ने ओटावा को कनाडा की राजधानी घोषित किया।

1929 : लाहौर में आधी रात को महात्मा गांधी ने कांग्रेस जन के साथ ‘पूर्ण स्वराज' का संकल्प लिया।

1943 : हॉलीवुड अभिनेता बेन किंग्सले का जन्म। उनका असली नाम कृष्ण भानजी था। इंग्लैंड के यॉर्कशायर में पैदा हुए बेन ने 1982 में फिल्म ‘गांधी' में मुख्य भूमिका निभाई थी और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकेडमी पुरस्कार भी मिला था।

1972 : बेसबॉल के महान खिलाड़ी रॉबर्टो क्लेमेंट की एक विमान दुर्घटना में मौत। वह निकारागुआ के भूकंप पीड़ितों के लिए एकत्र राहत सामग्री लेकर जा रहे थे।

1999 : 24 दिसंबर को अपहृत इंडियन एयरलाइंस का विमान- 814, सात दिन बाद आतंकवादियों के कब्जे से छूटा। अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे पर ले जाए गए विमान में सवार 190 लोगों की सुरक्षित रिहाई के साथ यह बंधक संकट टला।

1999 : अमेरिका ने पनामा नहर का नियंत्रण आधिकारिक तौर पर पनामा के हवाले किया।

2004 : ताइपे, ताइवान में 508 मीटर ऊंची इमारत का उद्घाटन किया गया। उस समय इसके दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का दावा किया गया था।

2004 : अर्जेंटीना के ब्यूनर्स आयर्स के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।

2005 : अमेरिका ने सुरक्षा कारणों से मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया।

2014: चीन के शंघाई शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भगदड़ में 36 लोगों की मौत, 49 लोग घायल।

(एजेंसी)

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?