नवभारत विशेष

6 फरवरी को हुआ था मोतीलाल नेहरू का निधन, चांद पर खेला गोल्फ, ब्रिटेन की महारानी बनी थी एलिजाबेथ

वैष्णवी वंजारी

नवभारत डिजिटल टीम: : 6 फरवरी का इतिहास (6 February History) देश और दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इतहास के पननको में आज का यह दिन कई बड़ी घटनाओं का साक्षी है। जी हां ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Elizabeth became Queen of Britain) आज के ही दिन 1952 में मात्र 25 साल में ब्रिटेन का राज सिंहासन संभाला था और 2022 तक इसपर विराजमान रहीं।

करीब 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी रहीं एलिजाबेथ का जीवन काफी उतार चढ़ाव वाला रहा उन्होने द्वितीय विश्वयुद्ध से लेकर विंडसर पैलेस में आग लगने जैसी कई घटनाओं का गवाह बनीं  शायद यह बहुत कम लोगों को मालूम होगी कि चंद्रमा पर पहली बार गोल्फ आज के दिन ही खेला गया था।

नासा के मून मिशन अपोलो-14 के क्रू का हिस्सा रहे अंतरिक्ष यात्री एलन शेफर्ड ने 6 फरवरी, 1971 को चांद पर गोल्फ खेलकर अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था। आज चन्द्रमा पर इंसान कई तरह का शोध कर रहा है। आपको बता दे कि साल 1931में आज के ही दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबद्ध राजनीतिज्ञ मोतीलाल नेहरू का निधन हुआ था। देश दुनिया के इतिहास में छह फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।

1715 - स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।

1716 - ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।

1778 - ब्रिटेन ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।फ़्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।

1788 - मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।

1819 - सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।

1833 - ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।

1869 - यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ।1891 - उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।

1899 - स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमरीका को सौंप दिए।

1911 - अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।

1918 - तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।

1922 - कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।

1941 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर क़ब्ज़ा किया।

1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध:यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1952 - ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।

1959 - सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।

1968 - फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन आेलंपिक खेल शुरु।

1985 - ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।

1987 - जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।

1989 - पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।

1991 - विद्रोहियों की हिंसा में 47 व्यक्तियों की मौत के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति सीजर गैविरिया ने हिंसक गतिविधियाँ समाप्त करने की अपील की।

1993 - टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन।

1994 - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू

।1997 - इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।

1999 - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।

2000 - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।

2001 - वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन।

2002 - पर्ल अपहरण काण्ड में जैश-ए-मोहम्मद के उमर शेख़ की तलाश।भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।

2003 - अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।

2004 - तेरहवीं लोकसभा भंग।

2005 -आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय श्रृंखला जीती। जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के नजदीक बस हादसे में 32 मरे।

2007 - अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।

2008 -प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्ना ग्रिमसन से बात-चीत की। देश में औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान कि लिए उद्योगपति एम.पी. जिंदल को उद्योग रत्न से सम्मनित किया गया।भारत सरकार ने असम के माजुली द्वीप को वर्ष 2008 के विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए सांस्कृतिक भू-स्थल के वर्ग में मनोनीत किया।

2009 - भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बाँधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी। किरण कार्णिक सत्यम के नए अध्यक्ष बने।

2017- वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु, बंगाल, पुडुचेरी और असम के उपचुनावों की मतगणना, जानें हर अपडेट

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर

IMD Rain Alert: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश