मदर टेरेसा फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

17 अक्टूबर का इतिहास : मदर टेरेसा ने कैसे बदली लाखों जरूरतमंदों की जिंदगी? जानें उनका प्रेरक सफर

Mother Teresa Nobel Prize: 17 अक्टूबर 1979 को मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जानिए मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना, जरूरतमंदों की सेवा व भारत रत्न से जुड़े जीवन के खास पड़ाव।

अंकिता पटेल

Highlights

  • मदर टेरेसा ने गरीबों, अनाथों और बीमारों की सेवा में जीवन समर्पित किया।

  • उन्होंने कोलकाता में ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की।

  • 17 अक्टूबर 1979 को उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • 1980 में मदर टेरेसा को भारत रत्न मिला, जबकि उन्होंने 1948 में भारतीय नागरिकता ली थी।

Mother Teresa Life and Service: मदर टेरेसा एक रोमन कैथोलिक नन थीं और उन्होंने जीवनभर गरीब, अनाथ, लाचार और बीमार लोगों की तीमारदारी की। उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) में 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना की और दुनियाभर में इसके केंद्रों की स्थापना कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाया।

उन्हें 17 अक्टूबर 1979 को शांति के लिये नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारत से विशेष रूप से स्नेह रखने वाली मदर टेरेसा ने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ली और 1980 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 17 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1817 - अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद खान का दिल्ली में जन्म हुआ।

1870 - कलकत्ता बंदरगाह को स्वायत्त निकाय के अंतर्गत लाया गया।

1874 - कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने के लिए 1874 में हुगली नदी पर पीपे से बनाए पंटून पुल को यातायात के लिए खोला गया। इसी पुल की जगह बाद में हावड़ा ब्रिज का निर्माण किया गया।

1906 - स्वामी रामतीर्थ का निधन।

1918 - यूगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।

1920 - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ताशकंद में स्थापना।

1940 - महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह की घोषणा की।

1949 - संविधान सभा ने संविधान के अनुच्छेद 370 को स्वीकार किया। इसके अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष प्रावधान प्रदान किए गए।

1955 - हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म हुआ।

1968 - मेक्सिको ओलंपिक में अमेरिका के दो अश्वेत खिलाड़ियों ने रंगभेद के खिलाफ मौन विरोध व्यक्त किया।

1970 - भारतीय स्पिन गेंदबाजी के धुरंधर अनिल कुंबले का जन्मदिन। कुंबले के नाम एक दुर्लभ रिकार्ड है। वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं।

1979 - गरीबों और बेसहारों की मसीहा मदर टेरेसा को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1994 - 1983 में देश को विश्व कप दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने करियर का अंतिम एक दिवसीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में खेला।

2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।

2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास 'द गेदरिंग' के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2020 - जेसिंडा अर्डर्न के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने न्यूजीलैंड के आम चुनाव में भारी बहुमत से फिर से जीत हासिल की।

2023 - उच्चतम न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए समलैंगिक विवाह को विशेष विवाह कानून के तहत कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया।

2025- मेडागास्कर में सैन्य तख्तापलट के बाद कर्नल रांद्रियनिरीना ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार