7 अक्टूबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)  
नवभारत विशेष

आज ही के दिन मदर टेरेसा को ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना की इजाजत मिली, जानें 7 अक्टूबर का इतिहास

मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की।

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में केवल 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान से जुड़े लाखों लोग देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केन्द्रों का संचालन कर रहे हैं।

सात अक्टूबर, 2001 को ही अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन की अमेरिकी और ब्रिटिश सेनाओं ने गहन बमबारी अभियान के साथ तालिबान-नियंत्रित अफगानिस्तान पर हमले शुरू किए। फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित अन्य देशों ने तथा तालिबान विरोधी उत्तरी गठबंधन के विद्रोहियों ने भी इसमें अमेरिका की मदद की थी।

देश और दुनिया के इतिहास में सात अक्टूबर की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1586 : मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक युसूफ शाह चक के आत्मसमर्पण करने के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा।

1708: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन। उनपर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था।

1914: ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज एवं अनूठे अंदाज के दम पर बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की।

1919 : महात्मा गांधी की ‘नवजीवन' पत्रिका प्रकाशित।

1931 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म। 1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1950: मदर टेरेसा ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना की। पहला केन्द्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया।

1952 - चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी।

1959 - सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।

1996 : केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरुआत।

2001: अफगानिस्तान पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

2023 : हमास के चरमपंथियों ने एक प्रमुख यहूदी अवकाश के दौरान सुबह एक अभूतपूर्व अप्रत्याशित हमले में गाजा पट्टी के निकट इजराइली शहरों पर हजारों रॉकेट दागे और वहां दर्जनों लड़ाके भेजे, जिसमें कम से कम 200 लोगों की मौत हुई और 1,100 लोग घायल हुए।

(एजेंसी)

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब