नरेंद्र मोदी शपथ, प्रधानमंत्री पद,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नवभारत विशेष

26 मई का इतिहास: मोदी और 26 मई का खास कनेक्शन, जानिए क्यों अहम है यह दिन

Narendra Modi Swearing In: 26 मई भारतीय राजनीति में खास तारीख मानी जाती है। 2014 में नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, जबकि 2019 में दूसरी पारी की प्रक्रिया भी इसी दिन चर्चा में आई।

अंकिता पटेल

Narendra Modi Oath Day: देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 26 मई का विशेष महत्व है, क्योंकि 2014 में शानदार चुनावी जीत के बाद नरेन्द्र मोदी ने इसी दिन पहली बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वर्ष 2019 में नरेन्द्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और इस बार भी 26 मई की तारीख का एक खास महत्व था। दरअसल 26 मई 2019 को ही राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई थी कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को मोदी को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

देश दुनिया के इतिहास में 26 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1739 : एक समय अफगानिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन मुगल बादशाह मोहम्मद शाह ने ईरान के नादिर शाह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये, जिससे यह भारतीय साम्राज्य से अलग हो गया।

1822 : नॉर्वे में गिरजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत।

1926 : लेबनान ने संविधान अपनाया।

1957 : बम्बई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई।

1969 : अपोलो यान 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।

1973 : बहरीन ने संविधान अपनाया।

1983 : जापान में आये 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की मौत।

1987 : श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।

1991 : थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत।

1999 : इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

1999 : सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

2000 : हिज्बुल्ला ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जायेंगे।

2014 :  नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2022 : सेनेगल के एक अस्पताल में आग लगने से 11 शिशुओं की मौत।

2024: चक्रवात 'रेमल' के चलते बांग्लादेश में आठ लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

2025: गाजा में इजराइली हमलों में 52 लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दुनिया संकटों से जूझ रही, भारत फिर भी... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए PM मोदी, देशवासियों को दी बधाई

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता