23 अगस्त का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

23 अगस्त का इतिहास : भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरकर रचा इतिहास

History Events of 23 August: भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा और इसके दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। 23 अगस्त के दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाते है।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: भारत और दुनिया के इतिहास में 23 अगस्त का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 2023 में इसी दिन भारत के ‘चंद्रयान-3' ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग' की थी। इसके साथ ही, भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा और इसके दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके बाद भारत सरकार ने 23 अगस्त के दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया।

देश-दुनिया के इतिहास में 23 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1456 : जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने आधुनिक ढंग के दुनिया के पहले छापेखाने में बाइबिल की पहली प्रति छापी, जो गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई।

1821 : मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।

1922 : स्पेन के खिलाफ मोरक्को में विद्रोह।

1939 : तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के बीच एक दूसरे पर हमला न करने की संधि पर हस्ताक्षर।

1947 : वल्लभ भाई पटेल को देश का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

1976 : चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।

1979 : ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।

1986 : बंबई (अब मुंबई) के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एक होने की घोषणा की।

1990 : आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1995 : देश का पहला सेलुलर फोन कलकत्ता में व्यावसायिक तौर पर पेश किया गया।

1999 : इजराइल और फ़लस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: शुरू।

2003 : ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से 21 लोग मारे गए।

2007 : यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियां शामिल की गईं।

2011 : चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।

2023: भारत के ‘चंद्रयान-3' ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग' कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही, भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा और इसके दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके बाद भारत सरकार ने हर साल 23 अगस्त के दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

2024: नेपाल में भारतीय पर्यटक बस के नदी में गिरने से 27 पर्यटकों की मौत, 16 घायल।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, CM सुवेंदु पहुंचे अस्पताल

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट