स्टेफी ग्राफ,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नवभारत विशेष

14 जून का इतिहास: टेनिस क्वीन स्टेफी ग्राफ व सिनेमा के जादूगर के. आसिफ का जन्मदिन, जानें और क्या है खास?

14 June Birthdays Anniversary: 14 जून इतिहास में कई दिग्गज हस्तियों के जन्मदिन के रूप में दर्ज है। के. आसिफ, स्टेफी ग्राफ, डोनाल्ड ट्रंप और चे ग्वेरा जैसी हस्तियां इसी दिन जन्मीं।

अंकिता पटेल

14 June Famous Births: इतिहास में 14 जून की तारीख कई महान व्यक्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है, जिनमें सिनेमा से लेकर खेल, संगीत और राजनीति के देश-विदेश के कई धुरंधर शामिल हैं। इनमें भारतीय सिनेमा को 'मुगल-ए-आजम' जैसी कालजयी फिल्म देने वाले के. आसिफ और टेनिस की दुनिया में अपनी एक खास जगह रखने वाली जर्मनी की स्टेफी ग्राफ शामिल हैं।

राजनीति के मैदान के धुरंधरों की बात करें, तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म भी 14 जून को ही हुआ था और अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्मदिन भी 14 जून ही है।

देश-दुनिया के इतिहास में 14 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1658 : ड्यून्स के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने स्पेन को हराया।

1777 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक बैठक में देश के लिए 13 लाल और सफेद धारियों वाले नये झंडे का स्वरूप निर्धारित किया। इस दिन को 1885 से अमेरिका में झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1907: नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

1922 : फिल्म 'मुगल-ए-आजम' के निर्देशक के आसिफ का जन्म।

1928: अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्म। इन्होंने क्यूबा में 1959 में हुए तख्तापलट में अहम योगदान दिया था।

1934: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मुसोलिनी की मुलाकात।

1940 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन तानाशाह हिटलर के नेतृत्व में पश्चिमी यूरोप पर लगभग एक महीने तक हवाई हमले करने के बाद जर्मन सेना फ्रांस की राजधानी पेरिस में घुसी।

1945 : वायसराय लार्ड वावेल ने भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की और इस दौरान जो नेता जेलों में बंद थे, उन्हें रिहा कर दिया गया।

1946 : अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म।

1969 : जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते।

2014 : यूक्रेन की सेना का इलयूशन Il-76 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 49 यात्रियों की मौत।

2017: लंदन के नॉर्थ केनसिंगटन में ऊंची इमारत में आग लगने से 72 लोगों की मौत, 74 घायल।

2020: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में स्थित अपने आवास में मृत पाये गये।

2023 : यूनान में नौका डूबने से 78 प्रवासियों की मौत, कई लापता।

2025: मध्य अमेरिकी देश निकारगुआ की पूर्व राष्ट्रपति वायलेटा चामोरो का निधन।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?