पीटर सिंगर, दादाभाई नौरोजी,(सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

6 जुलाई का इतिहास: नीतिशास्त्री पीटर सिंगर और दादाभाई नौरोजी से जुड़ी अहम घटनाएं

July 6 History Peter Singer Birth: 6 जुलाई का दिन इतिहास में दार्शनिक पीटर सिंगर के जन्म और दादाभाई नौरोजी के ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता है।

अंकिता पटेल

Peter Singer Birth Anniversary: व्यावहारिक नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म 1946 में छह जुलाई को हुआ था। व्यावहारिक नीतिशास्त्र को नया आयाम देने वाले सिंगर को पशुओं के अधिकार और वैश्विक गरीबी के विश्लेषण के लिए खास तौर पर जाना जाता है। सिंगर को नारीवाद, पर्यावरणवाद और गर्भपात संबंधी अधिकारों की सूक्ष्म विवेचना के लिए भी जाना जाता है।

इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में छह जुलाई के दिन एक बड़ा मोड़ आया जब 'ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजकर्मी कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी छह जुलाई 1892 को ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए।

देश-दुनिया के इतिहास में छह जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1885 : महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।

1892 : दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम गैर श्वेत एवं भारतीय बने।

1901 : भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म।

1935 : तिब्बत समुदाय के 14 वें गुरू दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म।

1946 : नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म।

1947 : सोवियत संघ में एके-47 रायफलों का निर्माण शुरू।

1964 : मलावी (पूर्व में न्यासालैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1986 : भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन।

2002: चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।

2002 : अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।

2006 : नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया।

2008 - दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।

2024 : ईरान के सुधारवादी नेता मसूद पेजेश्कियान ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM