18 सितंबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

18 सितंबर का इतिहास : भीषण आग लगने से मॉस्को शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह

18 September History Events: वर्ष 1812 में 18 सितंबर के दिन ही मॉस्को में आग लगने से शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था और लगभग 12 हजार लोगों की मौत हुई थी।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: वर्ष 1812 में 18 सितंबर के दिन ही मॉस्को में आग लगने से शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था और लगभग 12 हजार लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय थलसेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे। अफगानिस्तान पर कब्जा कर सरकार में आने के महज एक महीने बाद 18 सितंबर 2021 को ही तालिबान ने महिलाओं के अधिकारों पर पाबंदी लगाने वाला एक नया कदम उठाया।

कभी महिला मामलों का मंत्रालय रहे एक भवन से शनिवार को विश्व बैंक के कार्यक्रम के कर्मचारियों को जबरन बाहर कर ‘सदाचार प्रचार एवं अवगुण रोकथाम' मंत्रालय स्थापित किया। तालिबान ने 1990 के दशक में अपने शासनकाल के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर दिया था और उनके सार्वजनिक जीवन पर पाबंदी लगा दी थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1803 : अंग्रेजों ने पुरी पर कब्जा किया। 1810 : चिली ने स्पेन से अलग होने की घोषणा की। 1812 : मॉस्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह, 12 हजार लोगों की मौत। 1851 : ‘न्यूयार्क टाइम्स' अखबार का प्रकाशन शुरू। 1919 : हॉलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला। 1926 : अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान, ढाई सौ से ज्यादा लोगों की मौत। 1961 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1967 : नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया। 1986 : महिला विमान चालकों ने पहली बार बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया। 1988 : बर्मा का संविधान रद्द किया गया। 2003 : अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू। 2016 : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे। 2020 : अमेरिका ने लोकप्रिय चीनी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक, वीचैट के इस्तेमाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। 2021 : अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के लिए मंत्रालय को हटा कर उन पर पाबंदी लगाने वाला मंत्रालय बनाया। 2022 : दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत में एक राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 27 लोगों की मौत । 2023 : कर्नाटक में ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह' - बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।

2024 : लेबनान में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में विस्फोट, 14 लोगों की मौत और करीब 450 अन्य घायल ।

भाषा एजेंसी के द्वारा

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना