4 अक्टूबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)  
नवभारत विशेष

आज ही के दिन इंदिरा गांधी राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप में हुई थीं गिरफ्तार, जानें 4 अक्टूबर का इतिहास

साल 1977 में इसी दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा कर दिया गया। यह उन दिनों की बात है जब देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी और चौधरी चरण सिंह गृह मंत्री थे।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: चार अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अहम दिन के तौर पर दर्ज है। साल 1977 में इसी दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा कर दिया गया। यह उन दिनों की बात है जब देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी और चौधरी चरण सिंह गृह मंत्री थे। चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की गईं जीप की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप में इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर सुबूत न होने के कारण 16 घंटे बाद ही अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया।

देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-

1535 : अंग्रेजी भाषा में पहली संपूर्ण बाइबल, जिसे माइल्स कोवरडेल ने तैयार किया था, छपकर तैयार हुई।

1954 : मर्लिन मुनरो ने दुनिया के बेहतरीन बेसबाल खिलाड़ी जो डीमैगियो के साथ शादी के करीब नौ महीने बाद मानसिक यातना के आधार पर तलाक लेने का इरादा जाहिर किया।

1957 : सोवियत संघ ने पहला उपग्रह स्पूतनिक एक, अंतरिक्ष में रवाना किया। यहीं से अंतरिक्ष युग की शुरुआत हुई और तत्कालीन सोवियत संघ और अमेरिका के बीच एक नयी स्पर्धा शुरू हुई।

1965: बीबीसी ने एशियाई प्रवासियों के लिए पहली सेवा शुरू करने की अपनी योजना का ऐलान किया।

1969 : चीन ने अपनी मुख्यभूमि के पश्चिमी क्षेत्र में हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने का ऐलान किया। इसके साथ ही देश ने अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण पूरा किया।

1977 : विदेश मंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया। इससे पहले इस विश्व मंच पर किसी ने हिंदी में भाषण नहीं दिया था।

1977 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा किया गया।

1992 : इजराइल का 747 बोइंग विमान नीदरलैंड के एम्स्टरडम के बाहरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त। जलता हुआ मलबा और पेट्रोल गिरने से कई लोगों की मौत।

2021 : अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस व आर्डम पातापुतियन को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार।

2023 : इटली के वेनिस शहर में विदेशी पर्यटकों को ले जा रही एक बस के फ्लाईओवर से नीचे गिर जाने से 21 लोगों की मौत।

(एजेंसी)

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल