हरमंदिर साहिब में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नवभारत विशेष

27 अगस्त का इतिहास: हरमंदिर साहिब में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना

History Events of 27 August: सिखों में गुरु ग्रंथ साहिब पूजनीय पवित्र ग्रंथ है। सिख इतिहास में 27 अगस्त का विशेष महत्व है। हरमंदिर साहिब में 1604 को 27 अगस्त के ही दिन गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की।

आंचल लोखंडे

नई दिल्ली: प्रत्येक धर्म में ग्रंथों को पवित्रतम स्थान हासिल है। हिंदुओं में गीता, मुसलमानों में कुरान, ईसाइयों में बाइबिल की तरह ही सिखों में गुरु ग्रंथ साहिब पूजनीय पवित्र ग्रंथ है। सिख इतिहास में 27 अगस्त का विशेष महत्व है। दरअसल सिखों के लिए सर्वाधिक श्रद्धेय अमृतसर के हरमंदिर साहिब में 1604 को 27 अगस्त के ही दिन गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1556: रोमन सम्राट चार्ल्स पंचम ने अपने भाई फर्डिनेंड प्रथम के लिए गद्दी खाली की। 1604 : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि ग्रंथ साहिब की स्थापना। 1870 : भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई। 1781 : हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा। 1789 : फ्रांस की नेशनल असेंबली ने ‘‘मानव और नागरिक के अधिकारों की घोषणा'' की। 1908 : क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म। 1939 : जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी। 1947 : आजादी मिलने के 12 दिन के भीतर देश की अपनी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना। 1950 : टेलीविजन की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया। 1985 : नाइजीरिया में सैनिक क्रांति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्तापलट। जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने। 1990 : वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया। 1991 : मोलदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की। 1999 : भारत ने करगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया। 2003 : साठ हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल गृह, पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा। 2004 : पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत अजीज ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। 2018 : भारत के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 2018 : सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने देश की पहली जैव जेट ईंधन से चलने वाली परीक्षण उड़ान का परिचालन किया। 2024 : उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के आठ स्टेशनों का नाम बदलकर संतों और स्वतंत्रता सेनानियों तथा स्थानीय आश्रमों के नाम पर रखा।

भाषा एजेंसी के अनुसार

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह