हिन्दी पत्रकारिता दिवस, उदन्त मार्तण्ड,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नवभारत विशेष

30 मई का इतिहास : हिन्दी पत्रकारिता दिवस: 1826 में आज ही निकला था पहला हिन्दी अखबार 'उदन्त मार्तण्ड'

Udant Martand History: 30 मई हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास का अहम दिन है। 1826 में जुगलकिशोर शुक्ल ने कोलकाता से पहले हिन्दी साप्ताहिक ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन शुरू किया था।

अंकिता पटेल

Hindi Journalism Day India: हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में 30 मई का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। इसी दिन 1826 में जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के प्रथम हिन्दी साप्ताहिक पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन कलकत्ता (अब कोलकाता) से शुरू किया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1826 : प्रथम हिंदी साप्ताहिक पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन।

1981 : बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके आठ सहयोगियों की हत्या, देश में आपातकाल लागू।

1987 : गोवा को राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वां राज्य बना।

1998 : पाकिस्तान ने छठा परमाणु परीक्षण किया।

1998 : अफगानिस्तान में भूकंप से 5000 लोगों के मरने की आशंका।

2003 : नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफा दिया।

2004 : सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, लेकिन दो भारतीयों समेत 22 की हत्या।

2007 : अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।

2012 : विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2012 : लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों और मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए 50 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।

2020 : सरकार ने दो महीने से अधिक समय से लागू कोविड-19 लॉकडाउन को एक जून से चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया।

2023: चीन ने नए मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का किया सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

2024: पाकिस्तान की अदालत ने नौ मई, 2023 के दंगों से जुड़े दो मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बरी किया।

2025: नाइजीरिया में बाढ़ के कारण कम से कम 111 लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?