आपातकाल,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)  
नवभारत विशेष

25 जून का इतिहास : भारतीय लोकतंत्र पर लगा सबसे बड़ा ग्रहण, जब देश में लगा आपातकाल

1975 Emergency History: 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू किया गया था। 21 महीने तक चले इस दौर को भारतीय लोकतंत्र के सबसे विवादित अध्यायों में गिना जाता है।

अंकिता पटेल

India Emergency 1975 Timeline: भारत के इतिहास में 25 जून की तारीख एक अत्यंत महत्वपूर्ण और चर्चित राजनीतिक घटना के लिए जानी जाती है। इसी दिन वर्ष 1975 में देश में आपातकाल (Emergency) लागू किया गया था, जिसने भारतीय लोकतंत्र, राजनीति और नागरिक अधिकारों पर गहरा प्रभाव डाला। यह आपातकाल 25 जून 1975 से लेकर 21 मार्च 1977 तक कुल 21 महीनों तक लागू रहा।

तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी। सरकार ने इसके पीछे आंतरिक अशांति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कारणों का हवाला दिया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 25 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1529 : मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।

1788 : वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

1941 : फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।

1947 : एन फ्रैंक की 'डायरी ऑफ ए यंग गर्ल' आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।

1950 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हुआ और बाद में इसने अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।

1975 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।

2005 : ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदीनेजाद की जीत की घोषणा।

2009 : पाश्चात्य संगीत और नृत्य की एक नयी परिभाषा लिखने वाले अमेरिकी पॉप गायक माइकल जैक्‍सन की मृत्यु।

2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने देश के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर द नाइल' से सम्मानित किया।

2023: दिल्ली और मुंबई में 62 साल बाद एक साथ मानसून पहुंचने का दुर्लभ संयोग देखने को मिला।

2024: अफगानिस्तान पहली बार टी20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा।

2025: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की अंतरिक्ष यात्रा के 41 साल बाद किसी भारतीय की यह यात्रा हुई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा