मदर टेरेसा फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

7 अक्टूबर का इतिहास : 13 सदस्यों से शुरू हुआ सफर, गरीबों की सेवा के लिए दुनिया भर में फैली मिशनरीज ऑफ चैरिटी

Mother Teresa Missionaries: 7 अक्टूबर का इतिहास मदर टेरेसा व मिशनरीज ऑफ चैरिटी से जुड़ा है। 1950 में उन्हें संस्था की स्थापना की अनुमति मिली थी, जिसके जरिए गरीबों व वंचितों की सेवा का अभियान आगे बढ़ा।

अंकिता पटेल

Missionaries of Charity History: मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को सात अक्टूबर 1950 को वेटिकन से 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की।

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में केवल 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान से जुड़े लाखों लोग देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केंद्रों का संचालन कर रहे हैं।

देश और दुनिया के इतिहास में सात अक्टूबर की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1586 : मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक युसूफ शाह चक के आत्मसमर्पण करने के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा।

1708: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन। उनपर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था।

1914: ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज एवं अनूठे अंदाज के दम पर बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की।

1931 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म। 1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1950: मदर टेरेसा ने 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना की। पहला केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया।

1996 : केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरुआत।

2001: अफगानिस्तान पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

2021: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भूकंप में 22 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल।

2023: इजराइल पर हमास के हमले में 40 लोगों की मौत।

2024: माइक्रो आरएनए की खोज के लिए दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल