31 जनवरी का इतिहास (डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

31 जनवरी का इतिहास: अंतरिक्ष से चांद तक… दुनिया में आज के दिन रचे गए कई बड़े कीर्तिमान

31 January History: अंतरिक्ष और विश्व इतिहास के लिए 31 जनवरी खास दिन है। इसी तारीख को अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान, चिंपांजी मिशन, अपोलो अभियान सहित कई ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं।

आकाश मसने

Important Events 31 January: अंतरिक्ष की अनंत ऊंचाइयां शुरू से ही मानव जिज्ञासा का केंद्र रही हैं। सोवियत संघ द्वारा अंतरिक्ष अन्वेषण की पहल किए जाने के बाद अमेरिका भी इस प्रतिस्पर्धा में कूद पड़ा। धीरे-धीरे दुनिया के कई प्रमुख देशों ने इस क्षेत्र में कदम बढ़ाए और भारत ने भी अंतरिक्ष विज्ञान में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं।

अंतरिक्ष इतिहास में 31 जनवरी की तारीख को खास महत्व प्राप्त है। एक दिलचस्प संयोग के तहत अमेरिका ने 31 जनवरी 1958 को अपना पहला अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया। इसी दिन नासा ने अंतरिक्ष का जीवित प्राणियों पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करने के उद्देश्य से एक चिंपांजी को अंतरिक्ष में भेजा था।

बाद के वर्षों में भी 31 जनवरी की तारीख दोहराई गई, जब अमेरिका ने मानवयुक्त अपोलो यान को चंद्रमा की ओर रवाना किया। ये सभी घटनाएं अलग-अलग समय पर घटीं, लेकिन अंतरिक्ष इतिहास में 31 जनवरी एक यादगार तारीख बनकर उभरी।

देश-दुनिया के इतिहास में इस तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1561 : मुगल बादशाह अकबर के संरक्षक और मुगल सल्तनत के वफादार सेनापति बैरम खां की हत्या।

1893 : कोका कोला ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट कराया गया। इसे दुनिया के सबसे महंगे ट्रेडमार्क में गिना जाता है।

1958 : अमेरिका ने पहले अंतरिक्ष यान के तौर पर एक्सप्लोरर-1 को अंतरिक्ष में भेजा। इसके साथ ही अमेरिका अंतरिक्ष होड़ में शामिल हो गया।

1961: अमेरिका ने जीवित प्राणियों पर अंतरिक्ष के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक चिंपांजी को अंतरिक्ष में भेजा।

1966 : सोवियत संघ ने चंद्रमा पर अपना पहला अंतरिक्ष यान लूना 9 भेजा।

1971 : पूर्वी और पश्चिम जर्मनी के बीच 19 साल के बाद एक बार फिर टेलीफोन सेवा शुरू की गई।

1971 : अमेरिका ने मानवयुक्त अपोलो यान को चंद्रमा की ओर रवाना किया।

2001 : लीबिया के नागरिक अब्दुल बासित अली मोहम्मद अल मेगराही को 1988 की पैन एम उड़ान 103 में विस्फोट करने का दोषी ठहराया गया। दुर्घटना में 270 लोगों की मौत हुई थी।

2010 : हॉलीवुड की दुनियाभर में मशहूर फिल्म 'अवतार' ने दो अरब डॉलर की कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया।

2024 : अरबपति सुल्तान इब्राहिम ने मलेशिया के 17वें राजा के रूप में शपथ ली।

2025: सुनीता विलियम्स ने महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सबसे ज्यादा समय तक चहलकदमी रिकॉर्ड बनाया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई