भारत विभाजन, माउंटबेटन योजना, 3 जून(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नवभारत विशेष

3 जून का इतिहास: लॉर्ड माउंटबेटन ने आज ही के दिन किया था भारत बंटवारे का ऐलान, इतिहास का निर्णायक मोड़

3 June Plan History: 3 जून 1947 को लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत विभाजन की योजना की घोषणा की थी। इसी योजना ने भारत और पाकिस्तान के गठन तथा सत्ता हस्तांतरण का मार्ग प्रशस्त किया।

अंकिता पटेल

Mountbatten Partition Plan 1947: तीन जून का दिन भारत के इतिहास और भूगोल को बदलने वाले दिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। वर्ष 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश राज में भारत के अंतिम वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के बंटवारे का एलान किया था। भारत के बंटवारे की इस घटना को 'तीन जून योजना' या 'माउंटबेटन योजना' के तौर पर जाना जाता है।

देश में दंगे हो रहे थे और केंद्र में कांग्रेस की अंतरिम सरकार हालात को काबू में नहीं कर पा रही थी, क्योंकि कानून एवं व्यवस्था का मामला प्रांतों के पास था। लिहाजा, राजनीतिक और सांप्रदायिक गतिरोध को खत्म करने के लिए 'तीन जून योजना' आई, जिसमें भारत के विभाजन और भारत तथा पाकिस्तान को सत्ता के हस्तांतरण का विवरण था।

देश दुनिया के इतिहास में तीन जून की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1867: भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म।

1901 : ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म।

1915 : ब्रिटिश सरकार ने रवींद्रनाथ टैगोर को 'नाइटहुड' की उपाधि से नवाजा।

1918: महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इंदौर में हिन्दी साहित्य सम्मेलन का आयोजन।

1924: तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का जन्म।

1930: पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म।

1943: संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।

1947: ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया।

1959: सिंगापुर को 'सेल्फ गवर्निंग स्टेट' घोषित किया गया।

1972: देश के पहले आधुनिक युद्धपोत नीलगिरि का तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरण किया।

1974: स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन।

1985 : भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया।

1999: हावरक्राफ़्ट विमानों के आविष्कारक क्रिस्टोफ़र काकरैल का निधन।

2005: फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया।

2014: पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन।

2019: सूडान में सैन्य शासकों ने धरने पर बैठे लोगों पर की कार्रवाई, 30 की मौत।

2023 : रजब तैयब एर्दोआन ने तुर्किये के राष्ट्रपति के तौर पर तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली।

2024: मेक्सिको में क्लॉडिया शीनबाम पहली महिला राष्ट्रपति निर्वाचित।

2025: दक्षिण कोरिया में विपक्षी उम्मीदवार ली जे-म्युंग राष्ट्रपति निर्वाचित।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी