डिजाइन फोटो  सोर्स- नवभारत
नवभारत विशेष

29 अगस्त का इतिहास: ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस और प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

History of 29 August: 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी दिन 1947 में संविधान की प्रारूप समिति बनी और 1831 में फैराडे ने ट्रांसफार्मर प्रदर्शित किया था।

अनन्या तिवारी

Major Dhyan Chand Birth Anniversary: देश में ऐसे बहुत से लोग हुए हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में इतनी महारत हासिल की कि उनका नाम इतिहास के पन्नों में सदा के लिए दर्ज हो गया। भारत में हॉकी के स्वर्णिम युग के साक्षी मेजर ध्यानचंद का नाम भी ऐसे ही लोगों में शुमार है।

ध्यानचंद ने अपने खेल से भारत को ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में स्वर्णिम सफलता दिलाने के साथ ही परंपरागत एशियाई हॉकी का दबदबा कायम किया। विपक्षी खिलाड़ियों के कब्जे से गेंद छीनकर बिजली की तेजी से दौड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था। उनके जन्मदिन को देश में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के तौर पर मनाया जाता है और खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कार देकर अलंकृत किया जाता है।

देश-दुनिया के इतिहास में 29 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1831 : ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने पहली बार ट्रांसफार्मर का प्रर्दशन किया।

1833 : ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।

1904 : अमेरिका के सेंट लुई में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत।

1905 : भारतीय हाकी के इतिहास में कई सुनहरे पन्ने जोड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म।

1947 : भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये डॉ. भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति का गठन।

1976 : प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काजी नजरुल इस्लाम का निधन।

1998 : सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित।

2003 : इराक के पवित्र शहर नजफ पर आत्मघाती हमला। शिया नेता समेत 75 लोग मारे गये।

2008 : टाटा मोटर्स ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर पश्चिम बंगाल के सिंगूर में नैनो परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।

2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता। अरपिंदर सिंह ने पुरुषों की त्रिकूद में और स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हैप्टथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।

2021: पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार ने रजत पदक जीते।

2023: तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई।

2025: भारत और जापान ने चंद्रमा पर संयुक्त अन्वेषण के लिए चंद्रयान-5 के लिए समझौता किया।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना