डिजाइन फोटो  सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो
नवभारत विशेष

27 अगस्त का इतिहास: क्रिकेट के डॉन का जन्म और सुरों के जादूगर मुकेश की विदाई, पढ़ें आज के दिन का इतिहास

27 August History: यह लेख 27 अगस्त के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालता है, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना, सर डॉन ब्रैडमैन का जन्म, तथा गायक मुकेश और फिल्म निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन शामिल है।

अनन्या तिवारी

27 August Historical Events: प्रत्येक धर्म में ग्रंथों को पवित्रतम स्थान हासिल है। हिंदुओं में गीता, मुसलमानों में कुरान, ईसाइयों में बाइबिल की तरह ही सिखों में गुरु ग्रंथ साहिब पूजनीय पवित्र ग्रंथ है। सिख इतिहास में 27 अगस्त का विशेष महत्व है। दरअसल सिखों के लिए सर्वाधिक श्रद्धेय अमृतसर के हरमंदिर साहिब में 1604 को 27 अगस्त के ही दिन गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई थी।

इतिहास में 27 अगस्त का दिन क्रिकेट के खेल में एक महान बल्लेबाज के जन्म के रूप में भी याद रखा जाता है। सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन एक ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे, जिन्हें सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज के रूप में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैचों में 6,996 रन बनाए और उनका टेस्ट बल्लेबाजी औसत 99.94 रहा। यह रिकॉर्ड आज भी क्रिकेट के सबसे असाधारण रिकॉर्ड में शामिल है।

27 अगस्त 1976 को भारतीय पार्श्व गायक मुकेश का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे लोकप्रिय और प्रशंसित पार्श्व गायकों में से एक मुकेश को कई नामांकन और पुरस्कार मिले। फिल्म रजनीगंधा (1973) के उनके गीत "कई बार यूं ही देखा है" के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला और चार बार वह सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए। उनकी 100वीं जयंती पर उनके सम्मान में एक स्मारक टिकट जारी किया गया।

27 अगस्त 2006 को भारतीय सिनेमा के महानतम फिल्म निर्माता, निर्देशकों में से एक ऋषिकेश मुखर्जी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। चार दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने 42 फिल्मों का निर्देशन किया। अनाड़ी, सत्यकाम, चुपके चुपके, अनुपमा, आनंद, अभिमान, गुड्डी, गोल माल, मझली दीदी, चैताली, आशीर्वाद, बावर्ची, खुबसूरत, किसी से ना कहना और नमक हराम जैसी फिल्में देने वाले मुखर्जी को 1999 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2001 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1556 : रोमन सम्राट चार्ल्स पंचम ने अपने भाई फर्डिनेंड प्रथम के लिए गद्दी खाली की।

1604 : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि ग्रंथ साहिब की स्थापना।

1870 : भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।

1781 : हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

1789 : फ्रांस की नेशनल असेंबली ने 'मानव और नागरिक के अधिकारों की घोषणा' की।

1908 : क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म।

1939 : जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।

1947 : आजादी मिलने के 12 दिन के भीतर देश की अपनी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना।

1950 : टेलीविजन की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया।

1976 : भारतीय पार्श्व गायक मुकेश का निधन।

1985 : नाइजीरिया में सैनिक क्रांति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्तापलट। जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।

1990 : वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

1991 : मोलदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

1999 : भारत ने करगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

2003 : साठ हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल गृह, पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

2005 : फिलीपीन के बासिलन क्षेत्र के लामितान में एक नौका पर हुए बम विस्फोट में 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

2006 : भारतीय सिनेमा के महानतम फिल्म निर्माता, निर्देशकों में से एक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन।

2012 : अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में तालिबान चरमपंथियों ने 15 पुरुषों और दो महिलाओं का सिर कलम कर दिया क्योंकि वे एक नृत्य और संगीत के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।

2018 : भारत के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी दिन सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने देश की पहली जैव जेट ईंधन से चलने वाली परीक्षण उड़ान का परिचालन किया।

2021 : बांग्लादेश में तीताश नदी में डूबी नाव, 20 लोगों की मौत।

2025 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक यात्री बस पलट जाने से 25 लोगों की मौत।

जो खेले, वो खिले से मेजर ध्यानचंद तक, PM मोदी ने बताया कैसे बदलेगा भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत