भारत-चीन युद्ध 1962 फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

20 अक्टूबर का इतिहास: भारत-चीन युद्ध की टीस, 1962 में क्या हुआ था उस दिन?

India China War 1962: 20 अक्टूबर 1962 को भारत और चीन के बीच युद्ध शुरू हुआ। सीमा विवाद, तिब्बत और दलाई लामा को भारत की शरण के बाद बिगड़े संबंधों के बीच जानें इस ऐतिहासिक संघर्ष की पृष्ठभूमि।

अंकिता पटेल

Highlights

  • 20 अक्टूबर 1962 को भारत-चीन के बीच युद्ध शुरू हुआ।

  • दलाई लामा को भारत की शरण देने के बाद दोनों देशों के संबंध और तनावपूर्ण हुए।

  • चीन ने लद्दाख और मैकमोहन रेखा के पार एक साथ हमले किए।

  • दुर्गम पहाड़ी इलाकों में पर्याप्त सैनिक तैनाती न होने से भारतीय सेना को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

1962 India China War History: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद तो खासा पुराना है, लेकिन 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी, तो चीन ने भारत के खिलाफ जैसे मोर्चा ही खोल दिया। इसकी परिणति 20 अक्टूबर, 1962 को दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध के रूप में हुई।

चीन की सेना ने 20 अक्टूबर, 1962 को लद्दाख में और मैकमोहन रेखा के पार एक साथ हमले शुरू किये। बर्फ से ढकी दुर्गम पहाड़ियों का इलाका होने के कारण भारत ने वहां जरूरत के अनुसार सैनिक तैनात किए थे, जबकि चीन पूरे लाव-लश्कर के साथ जंग के मैदान में उतरा था, लिहाजा यह युद्ध भारतीय सेना के लिए एक टीस बनकर रह गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1568 : मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।

1921 : फ्रांस और तुर्की के बीच अंकारा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1962 : सीमा को लेकर लंबे विवाद के बाद भारत और चीन के बीच युद्ध की शुरुआत।

1973 : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस को जनता के लिए खोला गया। डेनमार्क के एक वास्तुशिल्पी ने इसका डिजाइन तैयार किया था। इसका उद्घाटन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने किया था।

1973 : दलाई लामा ब्रिटेन की पहली यात्रा पर पहुंचे।

1983 : ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री की हत्या।

2002 : दुनिया की सबसे गहरी पाइप लाइन ब्लू स्ट्रीम को तुर्की में खोला गया और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए इसका इस्तेमाल शुरू हुआ।

2011 : लीबिया पर 40 साल तक बेखौफ शासन करने वाले तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी की अंतरराष्ट्रीय सेना की सहायता से हुई बगावत में मौत।

2019: साइबेरिया में बांध टूटने से सोने की खदान में 15 लोगों की मौत।

2022: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।

2024: प्रबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2025: बोलीविया में मध्यमार्गी नेता रोड्रिगो पाज ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

हिंदी-चीनी भाई-भाई के नारे से युद्ध तक कैसे पहुंचे भारत और चीन, जानिए आखिर कहां हुई थी चूक

RSS 101 Years: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ 40 अनुषांगिक संगठन कौन से है? जानिए कैसे काम करता है संघ परिवार

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा