बंगाल विभाजन फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

16 अक्टूबर का इतिहास : बंगाल विभाजन के विरोध से तेज हुआ स्वदेशी आंदोलन

Bengal Partition 1905: 16 अक्टूबर 1905 को बंगाल विभाजन लागू हुआ। इसके विरोध में स्वदेशी आंदोलन तेज हुआ और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।

अंकिता पटेल

Highlights

  • 16 अक्टूबर 1905 को बंगाल का विभाजन लागू हुआ।

  • विभाजन के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए और इसे विरोध दिवस के रूप में मनाया गया।

  • विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी आंदोलन ने जोर पकड़ा।

  • बंगाल विभाजन के विरोध ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ताकत दी।

Swadeshi Movement Against British Rule: साल के दसवें महीने का 16वां दिन बंगाल के बंटवारे की दुखदायी घटना से जुड़ा है। सोलह अक्टूबर 1905 को बंगाल का विभाजन राष्ट्र के इतिहास में एक मोड़ ले आया और इसका भारी विरोध हुआ। इस दिन को विरोध दिवस के रूप में मनाया गया।

दरअसल बंगाल का विभाजन जैसे पूरे देश को एकजुट कर गया और स्कूल कॉलेज से लेकर नुक्कड़ चौराहों तक विरोध प्रदर्शन किए गए। इस दौरान विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार की आंधी ने अंग्रेज सरकार को हिलाकर रख दिया। बाद में इस फैसले को वापस लेने का निर्णय किया गया, लेकिन अंग्रेजों के खिलाफ विरोध की जो लहर उठी थी, वह और बलवती होती रही।

देश-दुनिया के इतिहास में 16 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1788 : मराठों ने शाह आलम को दिल्ली की गद्दी पर बिठाया।

1905 : भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन के आदेश पर बंगाल का विभाजन।

1934 : चीन के कम्युनिस्टों ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की, जिससे कम्युनिस्ट क्रांति का आधार दक्षिण-पूर्व चीन से बदलकर उत्तर पश्चिम चीन हो गया और माओ त्से तुंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अविवादित नेता के रूप में उभरे।

1942 : बंगाल में आए प्रलयकारी तूफान में 40 हजार लोगों की मौत।

1951: पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली की एक जनसभा में हत्या कर दी गई।

1964 : परमाणु स्पर्धा में शामिल होने को उत्सुक चीन ने अपने पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण किया।

1978 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान में फैसलाबाद टेस्ट से अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत की।

2020 : कविताएं पढ़ने की अपनी खास शैली के लिए मशहूर बंगाली प्रस्तोता प्रदीप घोष का निधन।

2021: चीनी अंतरिक्ष यात्री रिकॉर्ड छह महीनों के लिए अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे।

2023: इजराइल के जमीनी आक्रमण की आशंका के बीच गाजा पट्टी में 10 लाख लोग घर छोड़कर भागे।

2024: उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

ज्ञानू भाई, इतना काफी नहीं... इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बन जाइए, वेणुगोपाल का ज्ञानेश कुमार पर हमला

CJP Protest: दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है, अभिजीत दिपके बोले- तिरंगा फहराने के लिए जेल जाने को तैयार

वो IAS अधिकारी कौन है? जो बाद में CM बना, क्या UP में दिव्या मित्तल रचेंगी इतिहास?

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल