नवभारत विशेष

दीपावली निमित्त पर्यटन के लिए 10 उत्सव विशेष ट्रेन, दक्षिण मध्य रेलवे विभाग से नियोजन

नवभारत डेस्क

वाशिम. कोरोना वायरस के संक्रमण का संकट अभी अधिक तर कम हो गया है़  विगत अनेक महीनों से घर में ही फंसे हुए अनेकों को दीपावली की छुट्टियों में पर्यटन का प्लानिंग बना लिया है़  इस दौरान ट्रेन से यात्रा करनेवालों को असुविधा व भीड़ को टालने के लिए दक्षिण मध्य रेलवे विभाग ने नियोजन करके तिरुपति पर्यटन के लिए 10 उत्सव विशेष ट्रेन शुरू की है़  

अकोला-वाशिम-हिंगोली-नांदेड इन शहरों के व इस क्षेत्र के ग्रामीण भागों के अनेक दर्शन के लिए ट्रेन से ही तिरुपति जाते है़  दीपावली दौरान रेलयात्रियों की भीड़ अधिक रहती है़  कोरोना वायरस के संक्रमण पर यह प्रकार टालने के लिए दक्षिण मध्य रेलवे विभाग ने 10 नई उत्सव विशेष ट्रेन शुरू की है़ इस में 07605 क्रमांक की तिरुपति से अकोला यह विशेष ट्रेन अब 29 अक्टूबर और 5 व 12 नवंबर को तिरुपति से निकलेगी़.

इसी प्रकार से 07606 क्रमांक की अकोला से तिरुपति यह विशेष ट्रेन अकोला से 31 अक्टूबर और 7 व 14 नवंबर को निकलेगी़  दोनों रेलवे पूर्णता आरक्षित होकर वाशिम, हिंगोली, बसमत, पूर्णा, नांदेड, मुतखेड, धर्माबाद, निजामबाद, कामारेडी, काचिकुडा, महबुब नगर, कर्नुल सिटी, अनंतपुर, धर्मावरम, कादिरी, मदनपल्ली रोड, पिलर, पाकाला इन रेलवे स्थानकों पर दोनों दिशा में रुकेगी़  ऐसी व्यवस्था की गई है़  ऐसी जानकारी नांदेड के जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त हुई है़ 

जिलावासियों के लिए सुविधा 

इस संबंध में स्थानीय डीआरयूसीसी सदस्य महेंद्रसिंह गुलाटी ने बताया कि दीपावली छुट्टियों में हैदराबाद, तिरुपति जानेवाली रेलयात्रियों की संख्या अधिक रहती है़  जिससे इस मार्ग पर विशेष ट्रेन शुरू करने की मांग की गई थी़  जिसकी रेलवे प्रशासन ने दखल लेकर इस मार्ग पर विशेष ट्रेन शुरू की है़  इस से जिले के रेलयात्रियों के लिए सुविधा प्राप्त होगी़.

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल