भगवान विष्णु (सौ.जैमिनी) 
धर्म

योगिनी एकादशी 2026: जुलाई में खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! नोट कर लें व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त

Yogini Ekadashi Date 2026: योगिनी एकादशी 2026 का व्रत जुलाई में रखा जाएगा। मान्यता है कि इस पावन एकादशी का व्रत करने से पापों से मुक्ति, भगवान विष्णु की कृपा और पुण्य की प्राप्ति होती है।

सीमा कुमारी

Yogini Ekadashi Vrat Kab Hai 2026: सनातन धर्म में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का सबसे पवित्र अवसर माना जाता है। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली योगिनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से व्रत रखने वाला साधक अनेक जन्मों के पापों से मुक्ति प्राप्त करता है। वर्ष 2026 में योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई, शुक्रवार को रखा जाएगा।

पद्मपुराण में क्यों बताया गया है योगिनी एकादशी को चमत्कारी?

धार्मिक ग्रंथ पद्मपुराण के अनुसार, योगिनी एकादशी सभी पापों का नाश करने वाली अत्यंत पुण्यदायी तिथि मानी गई है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करने से मनुष्य को 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के समान पुण्य प्राप्त होता है। यही कारण है कि इसे मोक्ष और आध्यात्मिक उन्नति देने वाली विशेष एकादशी कहा गया है।

योगिनी एकादशी 2026: सही तारीख और तिथि का रहस्य

योगिनी एकादशी व्रत: 10 जुलाई 2026 शुक्रवार

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 10 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ होगी और 11 जुलाई 2026 को सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी।

पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, भूलकर भी न चूकें यह समय

पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 5:31 बजे से सुबह 10:42 बजे तक

मान्यता है कि इस शुभ समय में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

व्रत पारण का शुभ समय, इसी अवधि में करें व्रत पूर्ण

व्रत पारण: 11 जुलाई 2026 को दोपहर 1:50 बजे से शाम 4:36 बजे तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पारण हमेशा निर्धारित समय में ही करना चाहिए, तभी व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

योगिनी एकादशी पर क्यों बरसती है भगवान विष्णु की विशेष कृपा?

मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत करने से साधक के पापों का क्षय होता है और आत्मा की शुद्धि होती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही जीवन में धन, वैभव और सौभाग्य की प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

इस दिन किया गया दान बदल सकता है भाग्य

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, योगिनी एकादशी पर अन्न, वस्त्र, धन और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना पुण्य प्रदान करता है और घर में अन्न-धन के भंडार सदैव भरे रहते हैं।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि