प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक) 
धर्म

Birthday Special: 7 मार्च को है जन्मदिन? शुरू होगा गोल्डन टाइम, बस इन 2 राशियों को रहना होगा संभलकर!

Birthday Astrology Prediction: जन्मदिन सिर्फ जश्न का दिन नहीं होता, बल्कि ज्योतिष के अनुसार यह आने वाले साल के संकेत भी देता है। अगर आपका जन्म 7 मार्च को हुआ है तो यह समय नए अवसर ला सकता है।

प्रीति शर्मा

Birthday Horoscope 7 March: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति का जन्मदिन उसके आने वाले पूरे वर्ष की रूपरेखा तय करता है। यदि आपका जन्म 07 मार्च को हुआ है तो साल 2026 आपके लिए महत्वपूर्ण बदलावों उपलब्धियों और कुछ सावधानियों का वर्ष साबित होने वाला है। शनिवार, 07 मार्च 2026 से शुरू होने वाला आपका यह आगामी वर्ष जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।

आगामी वर्ष का सामान्य अवलोकन

वर्ष के प्रारंभ में विद्यार्थियों और प्रतियोगियों के लिए समय अत्यंत अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। साथ ही, साल की शुरुआत में ही आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। वर्ष के मध्य तक आते-आते आपके व्यापार में विस्तार होगा और शासन-सत्ता की ओर से आपको लाभ प्राप्त होगा। हालांकि साल का अंत चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शारीरिक कष्ट, मित्रों से अनबन और मानसिक तनाव के कारण आपको धैर्य से काम लेना होगा।

मेष और वृश्चिक राशि

इन दोनों राशियों के जातकों के लिए आने वाला वर्ष स्वास्थ्य के मोर्चे पर थोड़ा कठिन रह सकता है। ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आपको शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। खानपान और दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखना इस वर्ष आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

वृष और तुला राशि

07 मार्च को जन्मे इन राशियों के व्यक्तियों के लिए साल का उत्तरार्ध थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। मित्रों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद होने की आशंका है। छोटी-छोटी बातों पर उलझने के बजाय आपसी समझदारी से रिश्तों को बचाना आपके लिए बेहतर होगा।

मिथुन और कन्या राशि

इन राशियों के जातकों के लिए साल 2026 किसी वरदान से कम नहीं है। आपको आकस्मिक धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या निवेश से अचानक मुनाफा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति इस साल काफी सुदृढ़ रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को वर्ष के मध्य में राजकीय सुख प्राप्त होगा। यदि आप राजनीति या प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े हैं, तो आपको उच्च पद या विशेष लाभ मिल सकता है। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी और आपके अटके हुए सरकारी कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के व्यक्तियों के लिए आगामी वर्ष सरकारी सहयोग लेकर आएगा। शासन प्रशासन के अधिकारियों से आपके संबंध मधुर होंगे, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि के जातकों को इस वर्ष मानसिक शांति के लिए प्रयास करने होंगे। काम के दबाव या निजी कारणों से तनाव बढ़ सकता है। साथ ही, आपके जीवन में स्थान परिवर्तन (Transfer) का प्रबल योग है। नई जगह पर तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लग सकता है।

मकर और कुंभ राशि

शनि प्रधान इन राशियों के लिए साल 2026 लाभदायक अवसरों से भरा रहेगा। व्यापार हो या नौकरी, आपको हर जगह लाभ की प्राप्ति होगी। आपके रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे और आर्थिक उन्नति के नए द्वार खुलेंगे।

उपाय: वर्ष के अंत की प्रतिकूलता को कम करने के लिए नियमित रूप से योग करें और शनिवार के दिन छाया दान करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO