एक ही गोत्र में शादी (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

एक ही गोत्र में विवाह नहीं करने के पीछे कारण धार्मिक ही नहीं, वैज्ञानिक भी है

Hindu Religious Marriage Rules:एक ही गोत्र में शादी क्यों वर्जित मानी जाती है? जानिए शास्त्रों में बताए गए इसके धार्मिक, सामाजिक और पारंपरिक कारण।

सीमा कुमारी

Sagotra Marriage Prohibition:सनातन हिन्दू परंपरा में विवाह केवल दो लोगों या परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों और वंशों का पवित्र बंधन माना गया है। यही कारण है कि विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ-साथ गोत्र का भी विशेष महत्व दिया जाता है। शास्त्रों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि एक ही गोत्र में विवाह नहीं करना चाहिए, लेकिन इसके पीछे का कारण आज भी कई लोगों को पूरी तरह समझ के बाहर है

जानिए धार्मिक एवं वैज्ञानिक कारण

क्या होता है? गोत्र

गोत्र का अर्थ है वंश या ऋषि परंपरा। हिंदू परंपरा के अनुसार हर व्यक्ति किसी न किसी ऋषि के वंश से जुड़ा माना जाता है। यह गोत्र पीढ़ी दर पीढ़ी चलता है और व्यक्ति की पैतृक पहचान को दर्शाता है।शास्त्रों में कहा गया है कि एक ही गोत्र के लोग एक ही ऋषि की संतान माने जाते हैं।

एक ही गोत्र में विवाह क्यों करने की क्यों मनाही है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एक ही गोत्र में विवाह करना भाई-बहन के समान संबंध माना जाता है। मनुस्मृति और अन्य धर्मग्रंथों में इसे अनुचित बताया गया है, क्योंकि इससे वंश परंपरा की शुद्धता प्रभावित होती है। इसके अलावा, शास्त्रों में यह भी माना गया है कि गोत्र नियमों का उल्लंघन करने से पितृ दोष या पारिवारिक अशांति उत्पन्न हो सकती है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्या कहता है?

धार्मिक कारणों के साथ-साथ इसके पीछे वैज्ञानिक सोच भी जुड़ी हुई मानी जाती है। एक ही गोत्र में विवाह को रक्त संबंधों के बहुत करीब माना जाता है। ऐसे विवाह से संतान में अनुवांशिक समस्याएं या स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ने की आशंका बताई जाती है। प्राचीन ऋषियों ने बिना आधुनिक विज्ञान के भी वंश और स्वास्थ्य के संतुलन को समझते हुए यह नियम बनाए थे।

क्या सभी समाजों में यह नियम समान है?

भारत के कुछ समुदायों में गोत्र के बजाय सपिंड संबंध को अधिक महत्व दिया जाता है। वहीं कुछ क्षेत्रों में मातृ पक्ष और पितृ पक्ष दोनों के गोत्र देखे जाते हैं। हालांकि उत्तर भारत के अधिकांश हिंदू समाजों में एक ही गोत्र में विवाह वर्जित माना जाता है।

एक ही गोत्र में विवाह न करने की परंपरा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि वंश, स्वास्थ्य और सामाजिक संतुलन से जुड़ा नियम है। शास्त्रों और समाज द्वारा बनाए गए इन नियमों का उद्देश्य परिवार और आने वाली पीढ़ियों की भलाई सुनिश्चित करना है। इसलिए विवाह से पहले गोत्र का ध्यान रखना आज भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...